Breaking News:
राजनीति
राष्ट्र की एकता-अखंडता के लिए आहूत हुए डॉ. मुखर्जी
राजनीति
भाजपा ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को किया नमन, मुख्यमंत्री बोले
भोपाल। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जीवन हमें संदेश देता है कि राष्ट्रहित सर्वोपरि है। उन्होंने अपने जीवन की आहुति देकर देश की एकता और अखंडता की रक्षा की। ऐसे राष्ट्रनायक का स्मरण करना मात्र औपचारिकता नहीं, बल्कि हमारे राष्ट्रीय चरित्र को सशक्त करने का माध्यम है। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ऐसे महानायक थे जो आजादी के पहले और बाद की विभीषिका को भांप लिया था। आजादी से पहले अंर्ग्रेजों के बंगभंग करने की साजिश को भांपकर आंदोलन चला दिया था। वहीं आजादी के बाद कश्मीर समस्या को भांपकर पूरे देश को आंदोनल किया और जम्मू-कश्मीर से धारा-370 हटाने बलिदान दे दिया। यह बात मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर आयोजित श्रद्धासुमन कार्यक्रम में कही।
डॉ. मुखर्जी के बलिदान दिवस पर सोमवार को प्रदेश कार्यालय के सामने अरेरा मंडल, वार्ड क्रमांक 45 के बूथ क्रमांक 159 स्थित डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा एवं प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा सहित पार्टी पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों ने पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हे नमन किया। इसके पश्चात प्रदेश कार्यालय प्रांगण में स्थित डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी भारतीय इतिहास की एक ऐसी महान विभूति थे, जिनका जीवन राष्ट्रभक्ति, त्याग और दृढ़ संकल्प का प्रतीक रहा है। वे केवल एक राजनीतिज्ञ ही नहीं, बल्कि एक विचारक, शिक्षाविद् और देशभक्त भी थे, जिनके संकल्प आज भी हमारे लिए प्रेरणा के स्रोत हैं। डॉ. मुखर्जी के आदर्शों पर चलकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता ने 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया है।
इस अवसर पर पूर्व केन्द्रीय मंत्री व वरिष्ठ नेता सुरेश पचौरी, प्रदेश उपाध्यक्ष कांतदेव सिंह, विधायक भगवानदास सबनानी, पूर्व मंत्री रामनिवास रावत, महापौर श्रीमती मालती राय, प्रदेश मंत्री राहुल कोठारी, प्रदेश कार्यालय मंत्री राघवेन्द्र शर्मा, प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल, जिला अध्यक्ष रविन्द्र यति सहित जिला पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
अन्य खबर
ट्रेंडिंग खबरें
राजनीति
मोदी की झोली में बंगाल की ममता, भगवा हो गया ‘झालमुई’ का रंग, प्रधानमंत्री बोले...
04-05-26
राजधानी
कौशल शर्मा ने ग्रहण किया महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान के अध्यक्ष का पदभार
04-05-26
राजनीति
पश्चिम बंगाल विजय पर भाजपा कार्यालय में मना उत्सव, ढोल-नगाड़ों के बीच झूमे कार्यकर्ता, प्रदेश...
04-05-26
राजधानी
‘एक्टिव मोड’ में कार्य करें अधिकारी, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई, समय सीमा बैठक में...
04-05-26
राजधानी
रेखा यादव ने संभाला महिला आयोग अध्यक्ष का कार्यभार
04-05-26