Breaking News:
राजधानी
28 जुलाई से शुरू होगा मप्र विधानसभा का मानसून सत्र
राजधानी
8 अगस्त तक 12 दिवसीय सत्र में होंगी कुल 10 बैठकें, अधिसूचना जारी
भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र 28 जुलाई से शुरू होकर 8 अगस्त तक चलेगा। विधानसभा सचिवालय द्वारा मंगलवार को जारी सत्र की अधिसूचना के अनुसार सत्र कुल 12 दिवसीय होगा, जिसमें 10 बैठकें होंगी। सत्र के दौरान विभिन्न विभागों से पूछे जाने वाले प्रश्न विधायक ऑनलाइन और ऑफलाइन विधानसभा सचिवालय भेज सकेंगे। अलग-अलग विभागों से संबंधित प्रश्न पूछने के लिए विधायकों को अलग-अलग तिथियां दी गई हैं। विधायक विभिन्न विभागों से संबंधित प्रश्न 11 जुलाई तक लगा सकेंगे।
पहला अनुपूरक बजट लाएगी सरकार
मानसून सत्र में राज्य सरकार विधेयक के साथ पहला अनुपूरक बजट भी लाएगी। जिस सदन में मंजूरी दिलाई जाएगी। उल्लेखनीय है कि तीन दिन पहले ही सत्र और अनुपूरक बजट को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर के बीच चर्चा हो चुकी है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव स्वयं विधानसभा अध्यक्ष श्री तोमर के बंगले पर मिलने पहुंचे थे। इस चर्चा के बाद ही विधानसभा सत्र को लेकर विधानसभा सचिवालय द्वारा मंगलवार को अधिसूचना जारी की।
विधानसभा में किस-दिन क्या काम
- 28 जुलाई प्रश्नोत्तर, शासकीय कार्य
- 29 जुलाई प्रश्नोत्तर, शासकीय कार्य
- 30 जुलाई प्रश्नोत्तर, शासकीय कार्य
- 31 जुलाई प्रश्नोत्तर, शासकीय कार्य
- एक अगस्त प्रश्नोत्तर, शासकीय, अशासकीय कार्य
- 2 अगस्त शनिवार अवकाश
- 3 अगस्त रविवार अवकाश
- 4 अगस्त प्रश्नोत्तर, शासकीय कार्य
- 5 अगस्त प्रश्नोत्तर, शासकीय कार्य
- 6 अगस्त प्रश्नोत्तर, शासकीय कार्य
- 7 अगस्त प्रश्नोत्तर, शासकीय कार्य
- 8 अगस्त प्रश्नोत्तर, शासकीय-अशासकीय कार्य
विधायक लेंगे ई-विधान का प्रशिक्षण
बजट सत्र से लेकर मानसूत्र सत्र के बीच मप्र विधानसभा में ई-विधान की भौतिक तैयारियां लगभग अंतिम चरण में हैं। हालांकि एनआईसी द्वारा किया जाने वाला तकनीकी काम अभी नहीं हो सका है। इसलिए माना जा रहा है कि ई-विधान शीतकालीन सत्र से लागू हो सकता है। इससे पहले ई-विधान को लेकर विधायकों का प्रशिक्षण मानसून सत्र के दौरान ही कराया जाएगा। विधायकों को टैबलेट आवंटन संभवत: अभी नहीं होगा, लेकिन टैबलेट के माध्यम से विधानसभा संबंधी काम ऑनलाइन किस तरह संचालित किए जाएं, सभी विधायकों को क्रमश: इसका प्रशिक्षण इसी सत्र में दिया जाएगा।
ट्रेंडिंग खबरें
व्यापार
4 हजार क्विंटल से अधिक चीनी का भंडार नहीं रख सकेंगे डीलर
01-09-26
मध्यप्रदेश
रात 8 बजे चढ़ता है पतीला, रात 12 बजे मासूमों का भोजन तैयार, ठेकेदार की...
01-09-26
मध्यप्रदेश
मासूमों के पोषण आहार में फर्जीवाड़े के खुलासे से परेशान डीपीओ बोलीं गड़बड़ी पर मैं...
01-09-26
राजधानी
अंशुमन यादव बने एडीजी इंटेलीजेंस, चंचल शेखर डायरेक्टर खेल विभाग, मप्र में बदलीं वरिष्ठ आईपीएस...
29-08-26
मध्यप्रदेश
ठेकेदार गटक रहे मासूमों का पोषण आहार, ग्वालियर में मासूमों को गर्म भोजन और महिला...
29-08-26