अपराध

Image Alt Text

आरपीएफ ने पकड़ा मोबाइल चोर, माल बरामद

अपराध

— सोते यात्री की जेब से चुराया मोबाइल
भोपाल। भोपाल रेलवे स्टेशन और चलती ट्रेनों में रेलवे सुरक्षा बल आरपीएफ ने बीती रात रात्रि के दौरान ड्यूटी पर तैनात प्रधान आरक्षक सुरेश कुमार मालवीय ने सतर्कता का परिचय देते हुए एक मोबाइल चोर को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया।
पुलिस के अनुसार  प्रधान आरक्षक सुरेश कुमार प्लेटफॉर्म 1 के नए भवन के ओल्ड ब्रिज एस्केलेटर एवं सर्कुलेटिंग एरिया में नियमित गश्त के दौरान एक संदिग्ध युवक को देखा, जो हल्के पीले-क्रीम रंग की शर्ट पहने हुए था। संदेह के आधार पर जब उसे रोका गया और पूछताछ की, तो उसने स्वीकार किया कि उसने यह मोबाइल फोन प्लेटफॉर्म पर सो रहे एक यात्री की जेब से चोरी किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान कमलेश गजानन डोंगरे,उम्र 20 वर्ष, निवासी जिला छिंदवाड़ा के रूप में की गई है। आरोपी के पास से ?0 वीवो कंपनी का मोबाइल फोन, जिसकी अनुमानित कीमत 20,000 र?पए है, बरामद किया। चोरी गए मोबाइल की पहचान फरियादी राजेन्द्र बराठे, उम्र 33 वर्ष, निवासी बैतूल की गई।