Breaking News:
देश
हिमाचल में 5 जगह बादल फटने से नदी-नालों में बाढ़
देश
5 हुई मरने वालों की संख्या, 7 से ज्यादा लापता
नई दिल्ली। देश में एमपी, राजस्थान और गुजरात समेत सभी राज्यों में बारिश का सिलसिला जारी है। पिछले 24 घंटों में सबसे ज्यादा नुकसान हिमाचल में हुआ है। कुल्लू जिले में एक दिन पहले 5 जगह- जीवा नाला (सैंज), शिलागढ़ (गढ़सा) घाटी, स्त्रो गैलरी (मनाली), होरनगढ़ (बंजार), कांगड़ा और धर्मशाला के खनियारा में बादल फटने से अब तक 5 लोगों की मौत हो गई। जबकि 7 से ज्यादा लापता हैं।
सबसे ज्यादा नुकसान सैंज में जीवा नाला के नजदीक हृ॥क्कष्ट के प्रोजेक्ट साइट पर हुआ। यहां गुरुवार दोपहर तक 4 और लोगों के शव बरामद हुए। बताया जा रहा है 15 से 20 लोग बह गए हैं, लेकिन इनकी अब तक पुष्टि नहीं हुई है।
गुजरात में तेज बारिश, बाढ़ जैसे हालात
गुजरात के अहमदाबाद, सूरत और नवसारी जिलों में तेज बारिश हो रही है। अहमदाबाद में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। पूर्वी क्षेत्र के मणिनगर, वटवा, सिटीएम, हाटकेश्वर, निकोल ओधव और विराट नगर समेत कई इलाकों में पानी भर गया है।
मध्यप्रदेश में भी जोरदार बारिश
मध्यप्रदेश के 15 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है। इंदौर में बारिश से अंधेरा छा गया। जबलपुर-विदिशा में घरों में पानी घुस गया। राजस्थान के अलवर में बांध पर सेल्फी ले रहे युवक की डूबने से मौत हो गई। जयपुर, सीकर-नागौर समेत 6 जिलों में तेज बारिश हुई।
अन्य खबर
ट्रेंडिंग खबरें
व्यापार
4 हजार क्विंटल से अधिक चीनी का भंडार नहीं रख सकेंगे डीलर
01-09-26
मध्यप्रदेश
रात 8 बजे चढ़ता है पतीला, रात 12 बजे मासूमों का भोजन तैयार, ठेकेदार की...
01-09-26
मध्यप्रदेश
मासूमों के पोषण आहार में फर्जीवाड़े के खुलासे से परेशान डीपीओ बोलीं गड़बड़ी पर मैं...
01-09-26
राजधानी
अंशुमन यादव बने एडीजी इंटेलीजेंस, चंचल शेखर डायरेक्टर खेल विभाग, मप्र में बदलीं वरिष्ठ आईपीएस...
29-08-26
मध्यप्रदेश
ठेकेदार गटक रहे मासूमों का पोषण आहार, ग्वालियर में मासूमों को गर्म भोजन और महिला...
29-08-26