मध्यप्रदेश

Image Alt Text

भाजपा नेत्री के पटवारी पति सहित अन्य की संदिग्ध मौत

मध्यप्रदेश

छतरपुर। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष एवं वर्तमान में भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्रीमती पार्वती आदिवासी के पति प्राण सिंह आदिवासी और छन्नू लाल यादव की संदिग्ध व्यवस्था में मौत हो गई। सूरजपुर निवासी प्राण सिंह पटवारी थे तथा वर्तमान में राजनगर में उमरया हल्का में पदस्थ थे। हाल में उनका ट्रांसफर बकस्वाहा हुआ था। दोनों मृतकों के शरीर पर चोट के निशान है। मृतक खेत पर गए थे लेकिन गुरुवार देर रात तक घर नहीं पहुंचे। तलाशते पहुंचे परिजनों को दोनों मृत अवस्था में खेत पर ही मिले। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। प्राथमिक तौर पर पुलिस मौत का कारण आकाशीय बिजली को मान रही है। हालंकि मौत का सही कारण पीएम रिपोर्ट के बाद ही साफ हो पाएगा ।

वीडियो देखें - https://youtu.be/FrkXu9alFrM?si=HE_81D0dEPwKKf86