राजनीति

Image Alt Text

जयस के 31 नेताओं ने ली भाजपा की सदस्यता

राजनीति

भोपाल। जय आदिवासी संगठन (जयस)अनूपपुर जिले की पुष्पराजगढ़ विधानसभा के जयस पार्टी के प्रदेश सचिव राजेश  सरठिया, जनपद सदस्य नेमा सिंह मार्को, पूर्व जनपद सदस्य धनीराम  मरावी, ग्रामसभा अध्यक्ष जगदीश धुर्वे, सरपंच महेन्द्र परस्ते, पूर्व पंच, सरपंच सहित 31 जयस के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ताओं ने शनिवार को भाजपा की सदस्यता ली। भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा की उपस्थिति में पार्टी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने अंगवस्त्र पहनाकर सभी नवागत कार्यकर्ताओं का स्वागत किया। इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश महामंत्री, विधायक भगवानदास सबनानी, प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल एवं अनुपपुर जिला अध्यक्ष हीरा सिंह श्याम उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकास कार्यों से प्रभावित होकर बड़ी संख्या में अन्य दलों के लोग भाजपा परिवार से जुड़ रहे हैं।