राजनीति

Image Alt Text

राजनीति

नई दिल्ली। भाजपा ने मंगलवार को 6 राज्यों मध्यप्रदेश, हिमाचल, उत्तराखंड, आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र और तेलंगाना में निर्विरोध प्रदेशाध्यक्ष चुन लिए हैं।मध्यप्रदेश में अकेले हेमंत खंडेलवाल ने पर्चा भरा, वे निर्विरोध निर्वाचित हुए। बुधवार को राज्य चुनाव प्रभारी केन्द्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने उनके निर्विरोध निर्वाचन की घोषणा की। 

इसी प्रकार हिमाचल में राजीव बिंदल को तीसरी बार अध्यक्ष बनाया गया है। महेंद्र भट्ट दूसरी बार उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष बने। महाराष्ट्र में रवींद्र चव्हाण, आंध्रप्रदेश में पीएनवी माधव और तेलंगाना में रामचंदर राव को पार्टी प्रदेश अध्यक्ष चुना गया है। तेलंगाना में रामचंदर राव को प्रत्याशी बनाए जाने पर विवाद हुआ था। गोशामहल से विधायक टी राजा ने विरोध करते हुए सोमवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। 2 दिन में 9 राज्यों में नए प्रदेश अध्यक्ष चुने जाने के बाद भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव की तस्वीर साफ हो जाएगी। भाजपा के संविधान के अनुसार, राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव 50 प्रतिशत राज्यों में चुनाव होने के बाद ही होता है। फिलहाल भाजपा की 37 राज्यों व केन्द्र शासित प्रदेशों में इकाईयां हैं। इनमें से अब तक 14 राज्यों में अध्यक्ष चुने जा चुके हैं। बुधवार को 19 राज्यों के अध्यक्ष चुन लिए जाएंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव जुलाई में हो सकता है।