Breaking News:
राजनीति
मैने ‘मैं’ नहीं सिस्टम से उठवाने की बात कही थी
राजनीति
विवादित बयान पर भोपाल में मीडिया से बोले सांसद राजेश मिश्रा
भोपाल। सीधी जिले के खड्डी खुर्द गांव की सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर द्वारा गांव की खराब सडक़ को लेकर सोशल मीडिया पर जारी वीडियो के बाद स्थानीय सांसद डॉ. राजेश मिश्रा द्वारा बयान में ‘उठवा लेंगे’ शब्द पर खड़े हुए विवाद पर सोमवार को सांसद श्री मिश्रा ने प्रदेश भाजपा कार्यालय में मीडिया के सामने स्थिति स्पष्ट की। उन्होंने कहा कि मुझे हमारी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, आशा कार्यकर्ता, एएनएम और डॉक्टरों पर पूरा भरोसा है। हमारे यहां एक सिस्टम है, जो प्रसव के दौरान शुरू से अंत तक देखरेख करता है। हमारी जो बहनें हेल्थ सेक्टर में काम करती हैं, उन्हें जब लगता है कि जब कोई केस हॉस्पिटल में जाने लायक है तो उनको सम्मान सहित वो लोग ले जाते हैं। हमको अपने स्टाफ पर भरोसा है इसलिए हमने कहा। ‘मैं’ नहीं कहा, मैंने हम कहा था। हम का मतलब है कि हमारा जो सिस्टम है। वो सभी के लिए है। आज तो गांव-गांव में स्वास्थ्य सुविधाएं ऐसी हैं कि टीकाकरण से लेकर गोद भराई होती है।
मैंने मंजूर कराई गांव की सडक़
दस्तावेज दिखाते हुए सांसद श्री मिश्रा ने कहा कि लीला के गांव खड्डी से सेंदवा की सडक़ प्रधानमंत्री ग्राम सडक़ योजना के चतुर्थ चरण में मैंने ही मंजूर कराई है। उन्होंने कहा कि चूंकि वो सेंदवा डूब क्षेत्र है, उनको जब पता चला होगा तो उन्होंने अपनी मांग को बदला। सबको रोड़ मिलना चाहिए। रोड भी चलने लायक थी चूंकि वहां पर नल-जल योजना का काम चल रहा है तो उन लोगों ने रोड थोड़ा सा खोद दिया, जिससे सडक़ ज्यादा बर्बाद हो गई। उन्होंने कहा, हम सभी का सम्मान करते हैं हम चाहते हैं कि सभी को रोड मिले हमारी सरकार हमारे मुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री और मैं खुद दिन रात इसी में लगा रहता हूं।
अन्य खबर
ट्रेंडिंग खबरें
राजनीति
मोदी की झोली में बंगाल की ममता, भगवा हो गया ‘झालमुई’ का रंग, प्रधानमंत्री बोले...
04-05-26
राजधानी
कौशल शर्मा ने ग्रहण किया महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान के अध्यक्ष का पदभार
04-05-26
राजनीति
पश्चिम बंगाल विजय पर भाजपा कार्यालय में मना उत्सव, ढोल-नगाड़ों के बीच झूमे कार्यकर्ता, प्रदेश...
04-05-26
राजधानी
‘एक्टिव मोड’ में कार्य करें अधिकारी, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई, समय सीमा बैठक में...
04-05-26
राजधानी
रेखा यादव ने संभाला महिला आयोग अध्यक्ष का कार्यभार
04-05-26