Breaking News:
राजधानी
दुबई और स्पेन से मिले 11 हजार करोड़ के निवेश प्रस्ताव
राजधानी
विदेश यात्रा से लौटे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले, यह अब तक की सफलतम विदेश यात्रा
- 14 हजार से अधिक लोगों को मिल सकेगा रोजगार
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव दुबई और स्पेन की सात दिवसीय निवेश आधारित विदेश यात्रा के बाद रविवार को भोपाल वापस लौटे। इस यात्रा को अब तक की सबसे सफलतम यात्रा बताते हुए मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि दोनों देशों से मप्र को 11 हजार करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्ताव मिले हैं।
भोपाल स्थित स्टेट हैंगर पर मुख्यमंत्री ने मीडिया से चर्चा में सात दिवसीय यात्रा की पूरी जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि दुबई में अलग-अलग देश के लोग हैं। हमने वहां भविष्य में विकास की बातें की हैं. वह इस्कॉन मंदिर भी गए और बताया कि गैर भारतीय भी हमारी भावनाओं और हमारे कल्चर को जानना चाह रहे हैं। हमने आध्यात्मिक पर्यटन की बात की, तब पता चला कि सब कुछ वहां कितना भव्य है। उ
दुबई में मप्र के 500 से ज्यादा लोगों ने दिखाई रुचि
मुख्यमंत्री ने बताया कि दुबई में मध्य प्रदेश के लोगों के साथ जब चर्चा की तो 500 से ज्यादा लोगों ने रुचि दिखाई। इतने लोग थे कि हमें लोगों को रोकना पड़ा। विदेश में इंदौर के लोगों का एक अलग ग्रुप है, जो वहां अलग से कम कर रहे हैं। उ
दुबई से 5701 करोड़ का निवेश प्रस्ताव
मुख्यमंत्री ने बताया कि दुबई में 30 से ज्यादा राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय कंपनियों से चर्चा हुई। इस यात्रा में प्रदेश को 5,701 करोड़ का निवेश प्रस्तावित हुआ है. बीएमडब्ल्यू डेवलपर एचपीएल, अल्फा, एमआईए, रिलायंस डिफेंस जीआरपी, आरएनडी, फूड प्रोसेसिंग के निवेशकों ने रुचि दिखाई है। उन्होंने बताया कि कई देश भोपाल से सीधी फ्लाइट शुरू करने में भी उत्साहित हैं। इंफ्रास्ट्रक्चर में 2750 करोड़ का निवेश प्रस्तावित है। अधिकांश लोगों ने हमारे साथ जुडक़र काम करने की इच्छा जताई है।
इन क्षेत्रों में मिला निवेश
मुख्यमंत्री ने बताया कि इस विदेश यात्रा के दौरान कृषि, फार्मास्यूटिकल्स, खनन, उद्योग और पर्यटन विकास के क्षेत्र में निवेश की अपार संभावनाएं निकलकर सामने आईं हैं, जिससे रोजगार के नए अवसरों के साथ-साथ औद्योगिक विकास को भी बढ़ावा मिलेगा। मध्यप्रदेश अब बड़ी तेजी से निवेश के लिए एक आदर्श राज्य के रूप में उभर रहा है।
स्पेन में 200 से ज्यादा कंपनियों से चर्चा
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि स्पेन में भी दुबई जैसा रिस्पॉन्स मिला है। यहां 200 से ज्यादा कॉरपोरेट कंपनियों से चर्चा हुई है। स्पेन फिल्म निर्माता अब भोपाल में भी फिल्मों की शूटिंग करेंगे. जारा कंपनी से भी जुडऩे की बात कही है। वे भी मध्य प्रदेश के साथ बिजनेस करने में इच्छुक हैं। हमें उसमें वैल्यू एडिशन के साथ काम करना होगा। बार्सिलोना में ट्रेड फेयर के आयोजकों के साथ भी एमओयू किया, ताकि हमारे यहां भी वो सब हो पाए, जो बाहर होता है. भारत सरकार ने भारत और स्पेन के बीच सांस्कृतिक सहयोग वर्ष मनाने का फैसला किया है।
यह भी बोले मुख्यमंत्री
- मैड्रिड में लालीगा लीग मुख्यालय का दौरा किया। यहां स्पोर्ट्स एक्सीलेंस-युवा सशक्तिकरण पर सहमति बनी।
- मध्य प्रदेश में पीपीपी मोड पर फुटबॉल इंफ्रास्ट्रक्चर और स्पेनिश कोचिंग आधारित प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रारंभ किए जाएंगे।
- लालीगा मैचों के दौरान को-ब्रांडिंग से मध्य प्रदेश के पर्यटन, संस्कृति और विरासत स्थलों का वैश्विक प्रचार पर महत्वपूर्ण चर्चा हुई।
- स्पेन सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों ने निवेश और आपसी सहयोग पर महत्वपूर्ण संवाद और सहमति बनी।
- फिल्म को-प्रोडक्शन एमओयू स्पेनिश सिनेमा को मध्य प्रदेश से जोड़ेगा।
- मध्य प्रदेश को विश्वस्तरीय औद्योगिक, अधोसंरचना और पर्यटन गंतव्य बनाने की दिशा में निवेशकों से सकारात्मक चर्चा।
- मध्य प्रदेश की विरासत और प्राकृतिक लोकेशन्स वैश्विक फिल्मकारों को आकर्षित कर रही ।
- गैलिसिया में इंडिटेक्स के पदाधिकारियों ने हर संभव सहयोग देने पर सहमति जताई।
- कैटलोनिया सरकार के विदेश मंत्री को सीएम डॉ. यादव की नीतियों ने प्रभावित किया।
- सबमर टेक्नोलॉजी के साथ 24 घंटे के भीतर एमओयू।
- वर्ष 2026 को भारत-स्पेन सांस्कृतिक सहयोग वर्ष के रूप में मनाया जाएगा। मप्र में इसमें सांस्कृतिक साझेदारी करेगा।
- अरब संसद के अध्यक्ष मोहम्मद अल यामाहि ने भी मध्य प्रदेश में निवेश के लिए हर संभव सहयोग देने का भरोसा दिलाया।
- इंदौर प्रवासी उद्यमियों ने सस्टेनेबल सिटी के लिए 1000 करोड़ का निवेश प्रस्ताव दिया।
- लुलु समूह के निदेशक सलीम से वन-टू-वन चर्चा और सहयोग पर सहमति।
- दुबई के टेक्सटाइल व्यवसायियों ने मध्य प्रदेश से जुडऩे में रुचि दिखाई।
दुबई में अंतरराष्ट्रीय स्तर के निवेशकों और औद्योगिक समूहों से वन-टू-वन चर्चा की।
- इन्वेस्ट इन मध्य प्रदेश बिजनेस फोरम में उद्योगपतियों से चर्चा की। - ‘भारत मार्ट’ को वैश्विक व्यापार का प्रवेशद्वार बताया।
- दुबई में भारतीय उद्यमियों और निवेशकों के साथ कई रणनीतिक बैठकें की.
ट्रेंडिंग खबरें
मध्यप्रदेश
रोटेशन नहीं ट्रांसफर हैं ये: चेकपोस्ट व्यवस्था के बाद ही जारी होगी परिवहन विभाग की...
05-05-26
राजनीति
मोदी की झोली में बंगाल की ममता, भगवा हो गया ‘झालमुई’ का रंग, प्रधानमंत्री बोले...
04-05-26
राजधानी
कौशल शर्मा ने ग्रहण किया महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान के अध्यक्ष का पदभार
04-05-26
राजनीति
पश्चिम बंगाल विजय पर भाजपा कार्यालय में मना उत्सव, ढोल-नगाड़ों के बीच झूमे कार्यकर्ता, प्रदेश...
04-05-26
राजधानी
‘एक्टिव मोड’ में कार्य करें अधिकारी, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई, समय सीमा बैठक में...
04-05-26