Breaking News:

• रेखा यादव ने संभाला महिला आयोग अध्यक्ष का कार्यभार • ‘एक्टिव मोड’ में कार्य करें अधिकारी, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई, समय सीमा बैठक में कलेक्टर के निर्देश • पश्चिम बंगाल विजय पर भाजपा कार्यालय में मना उत्सव, ढोल-नगाड़ों के बीच झूमे कार्यकर्ता, प्रदेश अध्यक्ष ने मिठाई के साथ खिलाई झालमुड़ी • कौशल शर्मा ने ग्रहण किया महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान के अध्यक्ष का पदभार • मोदी की झोली में बंगाल की ममता, भगवा हो गया ‘झालमुई’ का रंग, प्रधानमंत्री बोले यह ऐतिहासिक और अभूतपूर्व दिन • रोटेशन नहीं ट्रांसफर हैं ये: चेकपोस्ट व्यवस्था के बाद ही जारी होगी परिवहन विभाग की चक्रानुक्रम (रोटेशन) सूची! अभी मैदानी अमले को मिलना शुरू हुई नई पदस्थापना
अपराध

Image Alt Text

महिला ने आरक्षक पर लगाए मारपीट और ज्वलंतशील पदार्थ डालने का आरोप

अपराध

- मामला दर्ज कर पुलिस कर ही मामले की जांच।

भोपाल। अयोध्या नगर इलाके की एक महिला ने पुलिस आरक्षक पर ज्वलनशील पदार्थ डालने का आरोप लगाया है। पुलिस ने सोमनार को जब महिला का अस्पताल में मेडिकल कराया, तो इस बात की पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस ने इस मामले में महिला की शिकायत पर आरक्षक के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
थाना प्रभारी महेश लिल्हारे ने बताया कि अयोध्या बायपास इलाके में रहने वाली महिला ने बीती रात करीब साढ़े बारह बजे डॉयल 100 को सूचना दी थी कि नीलेश व्यास नाम के आरक्षक ने उसके साथ मारपीट कर उस पर ज्वलनशील पदार्थ डाल दिया है। इसके बाद पुलिस महिला को लेकर
अस्पताल पहुंची। जहां उसका मेडिकल कराया गया। मेडिकल में ज्वलनशील पदार्थ डाले जाने की कोई पुष्टि नहीं हुई है। इस कारण पुलिस ने महिला की शिकायत पर नीलेश व्यास के खिलाफ मारपीट की धाराओं में केस दर्ज किया है।
टीआई ने बताया कि घटना के बाद पुलिस ने महिला से संपर्क कर उक्त मामले में बयान दर्ज कराने को कहा, लेकिन महिला सहयोग नहीं कर रही है। वहीं शुरूआती जांच में पता चला है कि फरियादिया ने नीलेश व्यास के खिलाफ 2023 में बलात्कार का केस दर्ज कराया था, जो कोर्ट में विचाराधीन है। इससे पहले भी महिला ने डॉयल 100 को तलैया थाना क्षेत्र में सूचना देकर मारपीट की शिकायत की थी। पुलिस सभी पहलूओं पर मामले की जांच कर रही है। आरक्षक फिलहाल नीलेश व्यास इन दिनों एसीपी हबीबगंज में पदस्थ है। दस्तावेजों के आधार पर लाइन अटैच होने बावजूद कर एसीपी ऑफिस में कार्य कर रहा है।