Breaking News:
अपराध
राजीनामा होने से पहले ही दो गुटों में संघर्ष, एक घायल
अपराध
- वीडियो बनाकर वायरल करने से हुआ विवाद
भोपाल। हबीबगंज थाना क्षेत्र में दो दिन पहले एक युवक के साथ कुछ लोगों ने मारपीट कर वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था। इसी मामले का दोनों पक्ष राजीनामा करने एक स्थान पर जमा हुए थे। राजीनामा होता, इससे पहले ही फिर से दोनों पक्षों में विवाद हो गया। इस दौरान एक पक्ष के नाबालिग व उसके साथियों ने चाकू से हमला कर तीन लोगों को घायल कर दिया, जिसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, वही जवाबी हमले में दूसरे पक्ष से भी एक युवक घायल हुआ है। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
थाना पुलिस के अनुसार हबीबगंज निवासी शुभम खाण्डे पुत्र रामलाल 21 से करीब दो दिन अपने रिश्तेदार धीरू के साथ कुशाभाऊ ठाकरे मल्टी शाहपुरा में रहने वाले एक नाबालिग ने अपने साथी राजा उर्फ पृथ्वीराज, टप्पू बच्चा और राजू डोनल उर्फ नेबला ने मिलकर मारपीट की थी। इस दौरान आरोपियों ने धीरू के साथ मारपीट का वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था। लेकिन पीडि़त की ओर से पुलिस में शिकायत नहीं की गई थी।
इसी बीच करीब डेढ़ बजे धीरू के साथ मारपीट करने वाला नाबालिग और उसके साथी राजीनामा करने के लिए शाहपुरा मल्टी पहुंचे। जहां पर उनका पुराने विवाद और मारपीट के दौरान बनाए गए वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की बात को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान मारपीट कर चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में सोहेल के गर्दन में गंभीर चोट आई है, जबकि सुधीर और शुभम भी हमले में घायल हुए हैं।
अन्य खबर
ट्रेंडिंग खबरें
व्यापार
4 हजार क्विंटल से अधिक चीनी का भंडार नहीं रख सकेंगे डीलर
01-09-26
मध्यप्रदेश
रात 8 बजे चढ़ता है पतीला, रात 12 बजे मासूमों का भोजन तैयार, ठेकेदार की...
01-09-26
मध्यप्रदेश
मासूमों के पोषण आहार में फर्जीवाड़े के खुलासे से परेशान डीपीओ बोलीं गड़बड़ी पर मैं...
01-09-26
राजधानी
अंशुमन यादव बने एडीजी इंटेलीजेंस, चंचल शेखर डायरेक्टर खेल विभाग, मप्र में बदलीं वरिष्ठ आईपीएस...
29-08-26
मध्यप्रदेश
ठेकेदार गटक रहे मासूमों का पोषण आहार, ग्वालियर में मासूमों को गर्म भोजन और महिला...
29-08-26