Breaking News:

• रेखा यादव ने संभाला महिला आयोग अध्यक्ष का कार्यभार • ‘एक्टिव मोड’ में कार्य करें अधिकारी, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई, समय सीमा बैठक में कलेक्टर के निर्देश • पश्चिम बंगाल विजय पर भाजपा कार्यालय में मना उत्सव, ढोल-नगाड़ों के बीच झूमे कार्यकर्ता, प्रदेश अध्यक्ष ने मिठाई के साथ खिलाई झालमुड़ी • कौशल शर्मा ने ग्रहण किया महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान के अध्यक्ष का पदभार • मोदी की झोली में बंगाल की ममता, भगवा हो गया ‘झालमुई’ का रंग, प्रधानमंत्री बोले यह ऐतिहासिक और अभूतपूर्व दिन • रोटेशन नहीं ट्रांसफर हैं ये: चेकपोस्ट व्यवस्था के बाद ही जारी होगी परिवहन विभाग की चक्रानुक्रम (रोटेशन) सूची! अभी मैदानी अमले को मिलना शुरू हुई नई पदस्थापना
राजधानी

Image Alt Text

उर्वरकों की कालाबाजारी रोकें, अवैध भंडारण पर भी हो कार्रवाई

राजधानी

-मुख्यमंत्री ने वीसी के जरिए दिए सभी कलेक्टरों को निर्देश  

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने खरीफ:2025 के लिए किसानों को आसानी से उर्वरक उपलब्धता को लेकर प्रदेश के सभी कलेक्टरों की वीसी के जरिएि मीटिंग ली। उन्होंने सभी से कहा कि उर्वरक की कालाबाजारी, अवैध भंडारण, टैङ्क्षगग, मिस ब्रांडिंग, अवैध परिवहन आदि पर कठोरता से कार्रवाई की जाए। जबकि यूरिया की मांग वाले जिलों में अगले सात दिन में प्राप्त होने वाले रैक और उर्वरक वितरण व्यवस्था की जानकारी किसानों तक पहुंचाई जाए। सीएम ने सभी को आगाह करते हुए कहा कि उर्वरक व्यवस्था की निगरानी राज्य स्तर से की जा रही है, इसलिए किसी भी जिले में लापरवाही न की जाए। 

मंगलवार को मंत्रि परिषद की मीटिंग के बाद मुख्यमंत्री ने उर्वरक वितरण की समीक्षा की। सहकारिता, राजस्व और किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग की संयुक्त समीक्षा बैठक मुख्यमंत्री डॉ. यादव के अलावा राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा, किसान कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री एदल सिंह कंषाना, सहकारिता मंत्री विश्वास सारंग, मुख्य सचिव अनुराग जैन सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। 

खाद्य पदार्थों में यूरिया की करें जांच 

मुख्यमंत्री ने जिलाधीशों से कहा कि डबल लॉक सेंटर, पैक्स एवं निजी विक्रय केन्द्रों की आकस्मिक जांच कराएं। यह भी जांच करें कि अनुदानित यूरिया का उपयोग पशु आहार, पोल्ट्री फीड, रेसिन, प्लाइवुड, पेंट, शराब निर्माण, प्रिंटिंग एवं मिलावटी दूध उत्पादन में तो नहीं किया जा रहा है। संबंधित स्थानों पर औचक निरीक्षण कर यूरिया की मिलावट को रोकने के लिए कार्रवाई करें। 

यह बताया अधिकारियों ने 

समीक्षा बैठक में अधिकारियों ने बताया कि अनुदानित यूरिया के दुरुपयोग रोकने के लिए कार्रवाई की जा रही है। इसके अलावा उर्वरकों की कालाबाजारी, अवैध भंडारण या परिवहन और नकली उर्वरकों को लेकर अभी तक 30 प्रकरण दर्ज किए गए हैं। 56 लायसेंस निरस्त किए गए हैं। इसके अलावा 70 लाइसेंस निलंबन और 188 विक्रय प्रतिबंधित करने की कार्रवाई की गई है।