Breaking News:
राजधानी
सौरभ को जमानत, लोकायुक्त की नाकामी : कांग्रेस
राजधानी
भोपाल। परिवहन विभाग के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा और उसके दोनों साथियों को लोकायुक्त द्वारा दर्ज प्रकरण में जमानत मिलने को कांग्रेस ने लोकायुक्त पुलिस की घोर लापरवाही बताते हुए कहा हैकि निर्धारित 60 दिनों में चालान पेश न कर पाने की यह नाकामी कोई संयोग नहीं, बल्कि एक सुनियोजित साजिश का हिस्सा प्रतीत होती है।
कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष मुकेश नायक ने बुधवार को पत्रकारवार्ता आयोजित कर कहा कि इस हाईप्रोफाइल मामले की जांच के दौरान लोकायुक्त निदेशक जयदीप प्रसाद का अचानक स्थानांतरण इस बात का प्रमाण है कि सरकार इस मामले को दबाने में जुटी है। जहां लोकायुक्त अधिकांश मामलों में भ्रष्टाचारियों को बचाने का काम करती है, वहीं कार्रवाई की इच्छा होने पर भी सरकार अभियोजन की अनुमति रोककर अपराधियों की ढाल बन जाती है। उन्होंने मांग की कि सौरभ शर्मा मामले की निष्पक्ष जांच उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश की निगरानी में हो। जयदीप प्रसाद के ट्रांसफर और समयावधि में चालान पेश नहीं करने के कारणों की विस्तृत जांच हो। लोकायुक्त संस्था को तत्काल भंग कर इसकी जगह एक स्वतंत्र और प्रभावी संस्था का गठन किया जाए।
ट्रेंडिंग खबरें
मध्यप्रदेश
रोटेशन नहीं ट्रांसफर हैं ये: चेकपोस्ट व्यवस्था के बाद ही जारी होगी परिवहन विभाग की...
05-05-26
राजनीति
मोदी की झोली में बंगाल की ममता, भगवा हो गया ‘झालमुई’ का रंग, प्रधानमंत्री बोले...
04-05-26
राजधानी
कौशल शर्मा ने ग्रहण किया महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान के अध्यक्ष का पदभार
04-05-26
राजनीति
पश्चिम बंगाल विजय पर भाजपा कार्यालय में मना उत्सव, ढोल-नगाड़ों के बीच झूमे कार्यकर्ता, प्रदेश...
04-05-26
राजधानी
‘एक्टिव मोड’ में कार्य करें अधिकारी, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई, समय सीमा बैठक में...
04-05-26