Breaking News:
राजधानी
शिशु मंदिर में हुए शिशु एवं कन्या भारती परिषद के चुनाव
राजधानी
भोपाल। भोपाल नगर में स्थित सरस्वती विद्या मंदिर हर्षवर्धन नगर विद्यालय में गुरूवार को शिशु भारती एवं कन्या भारती परिषद् के चुनाव हुए।
विद्या भारती के प्रशिक्षण प्रमुख राजेन्द्र परमार और नगरी शिक्षा प्रमुख दीपक चंदेवा ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन कर निर्वाचन प्रक्रिया का शुभारंभ किया। श्री परमार ने बच्चों को निर्वाचन का उद्देश्य एवं महत्व बताते हुए अपने दायित्व के निर्वहन एवं शिक्षक की आज्ञा व नियम का पालन, स्व-अनुशासन को कम उम्र से पालन करने की बात कही। उन्होनें कहा कि विद्यार्थी यदि इन बातों का ध्यान जीवन में रखते हैं तो यही बच्चे देश के अच्छे नागरिक बन सकते है।
आगे देश की रक्षा के लिए कुशल राजनैतिज्ञ एवं कुशल नेतृत्व करने वाले हो सकते हैं। विद्यालय के प्रधानाचार्य नम्रता तिवारी ने बताया प्रति वर्ष इसी प्रकार निर्वाचन प्रक्रिया होती है, जिसमें माध्यमिक कक्षा के बच्चे एक सप्ताह पूर्व पद हेतु फार्म प्रक्रिया पूरी करते हैं। वे स्वयं पदाधिकारी के रूप में रहते है। प्राथमिक एवं माध्यमिक कक्षा के बच्चे, शिक्षक और अभिभावक मतदान करते हैं।मतदान के तीन दिन बाद पदाधिकारियों की घोषणा होगी, जिसमें विद्यालय का अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष, कक्षा नायक, अनुशासन प्रमुख, बालसभा प्रमुख आदि पदों की पूर्ति की जाएगी। निर्वाचन की संपूर्ण तैयारी एवं संचालन दीक्षा चौरसिया ने किया।
ट्रेंडिंग खबरें
राजनीति
मोदी की झोली में बंगाल की ममता, भगवा हो गया ‘झालमुई’ का रंग, प्रधानमंत्री बोले...
04-05-26
राजधानी
कौशल शर्मा ने ग्रहण किया महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान के अध्यक्ष का पदभार
04-05-26
राजनीति
पश्चिम बंगाल विजय पर भाजपा कार्यालय में मना उत्सव, ढोल-नगाड़ों के बीच झूमे कार्यकर्ता, प्रदेश...
04-05-26
राजधानी
‘एक्टिव मोड’ में कार्य करें अधिकारी, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई, समय सीमा बैठक में...
04-05-26
राजधानी
रेखा यादव ने संभाला महिला आयोग अध्यक्ष का कार्यभार
04-05-26