Breaking News:
मध्यप्रदेश
उच्च शिक्षा में छात्रों की गुणवत्ता बढ़ा सकते हैं इग्नू के कोर्सेज
मध्यप्रदेश
- 330 से अधिक कोर्सेस के लिए आवेदन आंमत्रित
भोपाल। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय इग्नू के सभी कोर्सेज उच्च शिक्षा में छात्रों की गुणवत्ता बढ़ाने में सहायक हो रहे हैं। राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप छात्रों के लिए इग्नू के पाठ्यक्रम विशेष उपयोगी हैं। इग्नू छात्रों को प्रमाणन स्वरूप, विश्वविद्यालय डिग्री प्रदान करती है। साथ ही अन्य पाठ्यक्रमों में मल्टीपल एग्जाम का प्रावधान रखा गया हैं।
वरिष्ठ क्षेत्रीय निदेशक भोपाल क्षेत्रीय केंद्र के डॉ. उमेश चंद्र पाण्डेय ने पत्रकारों को बताया कि दूरस्थ शिक्षा के माध्यम से इग्नू 78 पीजी, 26 चार वर्षीय यूजी, 22 विषयों में ऑनर्स और सामान्य स्नातक पाठ्यक्रम के अलावा 66 पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा, 14 पोस्ट ग्रेजुएट सर्टिफिकेट, 28 डिप्लोमा और 76 प्रमाणपत्र कार्यक्रम एवं ऑनलाइन से 44 पाठ्यक्रमों का संचालन किए जा रहे हैं। योजना के तहत छात्र अधिकतम 16 क्रेडिट तक के इग्नू के लगभग 1500 से भी अधिक कोर्स में पंजीकरण कर सकते हैं। सफलतापूर्वक पूर्ण करने पर उन्हें प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा। स्नातकोत्तर, स्नातक, डिप्लोमा, पोस्ट-ग्रेजुएट डिप्लोमा और छह माह की अवधि वाले प्रमाणपत्र कार्यक्रमों सहित 330 से अधिक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए 31 जुलाई अंत तक आवेदन पूर्णत: ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से किया जा सकता हैं।
भगवद्गीता अध्ययन पर पाठ्यक्रम में दिखाई रूचि
क्षेत्रीय निदेशक पांडेय ने बताया कि इग्नू भगवद्गीता अध्ययन पर पाठ्यक्रम संचालित कर रहा है, जो युवाओं को भारतीय ज्ञान परंपरा की गहराई से समझ प्रदान करता है और उनके भीतर नैतिक मूल्यों, नेतृत्व क्षमता व जीवन-कौशलों का विकास करता है। खास बात ये है कि इसमें युवा काफी रूचि दिखा रहे हैं।
विदेशी भाषाओं में कैरियर के दे रही अवसर
इग्नू के अपर निदेशक डॉ. अंशुमान उपाध्याय ने बताया कि युवाओं को ग्लोबल सिटिजन बनाने की दिशा में इग्नू, विदेशी भाषा प्रमाणपत्र कार्यक्रम विद्यार्थियों को वैश्विक मंच पर करियर के बेहतर अवसर प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा हैं। फ्रेंच, रूसी, जापानी, कोरियन, स्पेनिश और जर्मन भाषाओं में विद्यार्थियों को बुनियादी व्याकरण, उच्चारण, लेखन, बोलचाल और सामाजिक-सांस्कृतिक समझ की शिक्षा दी जाती है। ये कार्यक्रम भी लोकप्रिय हो रहे हैं। इन विदेशी भाषाओं में दक्षता प्राप्त करने के बाद छात्र अनुवादक, दुभाषिया, विदेशी भाषा शिक्षक, टूर गाइड, कंटेंट राइटर आदि पदों पर दूतावासों, और अंतरराष्ट्रीय कंपनियों में कार्य कर सकते हैं।
अन्य खबर
ट्रेंडिंग खबरें
व्यापार
4 हजार क्विंटल से अधिक चीनी का भंडार नहीं रख सकेंगे डीलर
01-09-26
मध्यप्रदेश
रात 8 बजे चढ़ता है पतीला, रात 12 बजे मासूमों का भोजन तैयार, ठेकेदार की...
01-09-26
मध्यप्रदेश
मासूमों के पोषण आहार में फर्जीवाड़े के खुलासे से परेशान डीपीओ बोलीं गड़बड़ी पर मैं...
01-09-26
राजधानी
अंशुमन यादव बने एडीजी इंटेलीजेंस, चंचल शेखर डायरेक्टर खेल विभाग, मप्र में बदलीं वरिष्ठ आईपीएस...
29-08-26
मध्यप्रदेश
ठेकेदार गटक रहे मासूमों का पोषण आहार, ग्वालियर में मासूमों को गर्म भोजन और महिला...
29-08-26