Breaking News:
राजधानी
दिल्ली लौटेंगे जैन? वर्णवाल भी मुख्य सचिव की दौड़ में शामिल!
राजधानी
-अगले महीने जन्मदिन मनाकर सेवानिवृत्त होंगे अनुराग और जय नारायण
भोपाल। प्रदेश के प्रशासनिक मुखिया अनुराग जैन अगले महीने सेवानिवृत होने जा रहे हैं। हालांकि उनके कार्यकाल में बढ़ोत्तरी की संभावना बरकरार है। हालांकि 1989 बैच के आईएएस अपर मुख्य सचिव गृह विभाग जेएन कंसोटिया 30 अगस्त को सेवानिवृत्त हो जाएंगे। ऐसे में सरकार को अगले महीने उच्च पदों पर नई पदस्थापना करनी पड़ेगी। इसी के साथ ही प्रशासनिक गलियारों में नए मुख्य सचिव को लेकर अटकलें शुरू हो गई हैं। जिसमें वन विभाग के अपर मुृख्य सचिव अशोक वर्णवाल (1991) भी मुख्य सचिव की दौड़ में शामिल हो गए हैं।
यदि अनुराग जैन को सेवावृद्धि नहीं मिलती है। तब जल संसाधन विभाग के अपर मुख्य सचिव राजेश राजौरा (1990) सबसे वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी होंगे। राजौरा को इसी महीने 6 जुलाई को मुख्यमंत्री कार्यालय से हटाया गया था। इस पदस्थापना को अगले मुख्य सचिव की नियुक्ति से जोडक़र देखा गया। इसी पदस्थापना के बाद से नए प्रशासनिक मुखिया को लेकर अटकलों दौर जारी है। जिसमें राजौरा के अलावा केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पद दिल्ली में पदस्थ 1990 बैच की अलका उपाध्याय का नाम भी है। अलका का नाम उस समय भी मुख्य सचिव के लिए चर्चा में आया था, जब सितंबर 2024 में पूर्व मुख्य सचिव वीरा राणा का सेवावृद्धि कार्यकाल पूरा होने पर नया मुख्य सचिव तय होना था। हालांकि राजौरा के नाम की तमाम अटकलों के बाद आखिरी समय में अनुराग जैन को मुख्य सचिव बनाया गया था। प्रशासनिक सूत्र बताते हैं कि जैन की सेवावृद्धि या नए मुख्य का निर्णय पर भी आखिरी समय तक सस्पेंस बना रहेगा। सामान्य: प्रक्रिया के तहत अनुराग जैन अगले महीने सेवानिवृत्त होंगे। प्रशासनिक सूत्र बताते हैं कि उनको सेवावृद्धि मिलने की संभावना ज्यादा है। यदि सेवावृद्धि नहीं मिलती है, ऐसी स्थिति जैन वापस दिल्ली की राह पकड़ सकते हैं। उन्हें भारत सरकार सलाहकार के तौर पर किसी अहम परियोजना की जिम्मेदारी सौंप सकती है।
राजौरा के बाद वर्णवाल सबसे वरिष्ठ अधिकारी
अनुराग जैन की सेवानिवृत्ति के बाद राजेश राजौरा मप्र में सबसे वरिष्ठ अधिकारी होंगे। तब राज्य में पदस्थ अधिकारियों में अशोक वर्णवाल (1991) दूसरे सबसे वरिष्ठ अधिकारी होंगे। हालांकि उनसे वरिष्ठ दो अधिकारी अलका उपाध्याय (1990) और मनोज गोविल (1991) दिल्ली में पदस्थ हैं। ये सभी मुख्य सचिव की दौड़ में शामिल हैं। इनमें राजौरा मई 2027, अलका उपाध्याय अगले साल मई 2026, मनोज गोविल मार्च 2029, अशोक वर्णवाल जनवरी 2027 में सेवानिवृत्त होंगे।
ट्रेंडिंग खबरें
मध्यप्रदेश
रोटेशन नहीं ट्रांसफर हैं ये: चेकपोस्ट व्यवस्था के बाद ही जारी होगी परिवहन विभाग की...
05-05-26
राजनीति
मोदी की झोली में बंगाल की ममता, भगवा हो गया ‘झालमुई’ का रंग, प्रधानमंत्री बोले...
04-05-26
राजधानी
कौशल शर्मा ने ग्रहण किया महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान के अध्यक्ष का पदभार
04-05-26
राजनीति
पश्चिम बंगाल विजय पर भाजपा कार्यालय में मना उत्सव, ढोल-नगाड़ों के बीच झूमे कार्यकर्ता, प्रदेश...
04-05-26
राजधानी
‘एक्टिव मोड’ में कार्य करें अधिकारी, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई, समय सीमा बैठक में...
04-05-26