मध्यप्रदेश

Image Alt Text

गरज-चमक के साथ जारी रहेगी भोपाल में मध्यम वर्षा

मध्यप्रदेश

-रविवार को भी जारी रहा रूक-रूक कर बारिश का सिलसिला 

भोपाल। राजधानी भोपाल सहित प्रदेश के कई हिस्सों में रविवार को भी रुक-रुक कर बारिश का सिलसिला जारी रहा। वहीं मौसम विभाग ने आज सोमवार भी यहां गरज-चमक के साथ मध्यम वर्षा की संभावना जताई है। इधर विभाग के मुताबिक राजधानी के अलावा दूसरे कई इलाकों में भारी बारिश हो सकती हैं।

   जबकि राजधानी में सुबह से ही जहां रिमझिम बारिश का सिलसिला जारी रहा। वहीं कई स्थानों में रूक-रूकर झमाझम बरसात हुई है। बीते 24 घंटों में यहां 8.8 मिमी पानी गिरा है। मौसम विभाग के अनुसार 29 जुलाई तक राजधानी में 29 जुलाई तक लगभग यही हालात रहेंगे। जबकि इसके पहले जुलाई के 27 दिनों में यहां 513.4 मिमी पानी बरस चुका है। यह सामान्य बारिश से 20 प्रतिशत अधिक है। यहां की औसत बारिश 426.1 मिमी है। 

इन जिलों में भी मध्यम से भारी बारिश के आसार

भोपाल के साथ प्रदेश के अन्य जिलों  विदिशा, गुना, शाजापुर, राजगढ़, उज्जैन, इंदौर, देवास, सीहोर, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, मुरैना, श्योपुरकलां, शिवपुरी, छतरपुर, सतना, रीवा, सिंगरौली, सीधी, बालाघाट और डिंडोरी में मध्यम से भारी बारिश की संभावना जताई गई है। इन जिलों में पिछले 24 घंटों में हल्की बारिश दर्ज की गई थी, जिसके बाद अब और तेज बारिश की संभावना बनी है।