Breaking News:

• देर रात मप्र के आईपीएस की बड़ी तबादला सूची जारी, स्पेशल डीजी से लेकर सीएसपी स्तर के 62 अधिकारी स्थानांतरित देखें सूची • 18 साल के राजनीतिक वनवास के बाद यदुवंशी की जै जै .... • किसी को खराब प्रदर्शन की सजा तो किसी को मिला उत्कृष्ट प्रदर्शन का इनाम, आधी रात के बाद जारी की 62 आईपीएस अधिकारियों की स्थानांतरण सूची • पूर्व विधायक रेखा यादव अध्यक्ष, साधना सदस्य नियुक्त,6 साल बाद राज्य महिला आयोग में हुई नियुक्तियां • अर्थियां सजाकर मंत्री निवास को निकले, पुलिस ने रोका तो की धक्कामुक्की, जबलपुर की क्रूज दुर्घटना को लेकर युवा कांग्रेस का भोपाल में प्रदर्शन • भोपाल जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण वर्ग 15-17 मई को, पार्टी नेताओं ने देखा प्रशिक्षण स्थल, कामकाजी बैठक में की समीक्षा
राजनीति

Image Alt Text

27 फीसदी आरक्षण को लेकर ओबीसी संगठनों का भोपाल में प्रदर्शन

राजनीति

-मुख्यमंत्री का निवास घेरने जा रहे कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोका
भोपाल। प्रदेश में 27 फीसदी आरक्षण की मांग को लेकर ओबीसी संगठन सडक़ पर उतर आए हैं। आरक्षण की मांग को लेकर प्रदेश भर से आए ओबीसी संगठनों के कार्यकर्ताओं ने भोपाल में प्रदर्शन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री निवास का घेराव करने की कोशिश भी की गई। लेकिन मुख्यमंत्री निवास की ओर रवाना होने से पहले ही पुलिस ने रंगमहल चौराहे पर रोक लिया। बारिश के बीच ओबीसी कार्यकर्ता हाथों में तख्तियों लेकर प्र्रदर्शन करते रहे।
पुलिस ने ओबीसी के लोगों को आगे नहीं बढऩे दिया। सैकड़ों कार्यकर्ता सडक़ों पर बैठ गए और सरकार के खिलाफ नारे लगाए। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच कई बार हल्की धक्का-मुक्की की स्थिति भी बनी। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेता उमंग सिंगार भी पहुंचे और ओबीसी महासभा की मांगों का समर्थन करते हुए कहा कि सरकार पिछड़े वर्ग के हक को लगातार नजरअंदाज कर रही है। कांग्रेस इस लड़ाई में ओबीसी वर्ग के साथ खड़ी है। ओबीसी महासभा की ओर से अधिकारियों को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया गया। जिमसें 27 फीसदी ओबीसी आरक्षण के साथ जातिगत जनगणना की मांग की गई।