Breaking News:
अपराध
पौने दो लाख रुपए का गांजा बरामद
अपराध
- ओडिशा से गांजे की भारी खेप की सप्लाई करने भोपाल आए थे
क्राइम ब्रांच की टीम ने ओडिशा से माल खपाने आए तस्कर को दबोचा
भोपाल। ओडिशा से गांजे की भारी खेप की सप्लाई करने वाले एक तस्कर को भोपाल क्राइम ब्रांच ने दबोचा है। आरोपी के कब्जे से करीब पौने दो लाख रुपए का आठ किलो से अधिक गांजा बरामद किया गया है। उसके खिलाफ क्राइम ब्रांच ने एनडीपीएस का प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के मोबाइल कॉल डिटेल के जरिए गिरोह के दूसरे सदस्यों की जानकारी जुटाई जा रही है।
पुलिस ने बताया कि आरोपी को गोविंदपुरा थाना क्षेत्र स्थित अग्रवाल स्वीट के पास से दबोचा गया। उसके पास सफेद रंग बोरी थी। जिसमें आठ किलो आठ सौ तीस ग्राम से अधिक गांजा रखा था। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम साजन नायक पिता दविदा नायक उम्र 28 साल बताया है। वह ओडिशा के कंधमाल जिले में स्थित बालीगुडा थाना क्षेत्र के मुंडा साही का रहने वाला है। पुलिस को साजन नायक के कब्जे से ओप्पो कंपनी का एन्ड्राईड मोबाईल भी बरामद किया गया है। पुलिस का कहना है कि साजन नायक केे अभी लोकल नेटवर्क के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। जिसके लिए उसके मोबाइल कॉल डिटेल को खंगालने का काम किया जा रहा है।
अन्य खबर
ट्रेंडिंग खबरें
राजनीति
मोदी की झोली में बंगाल की ममता, भगवा हो गया ‘झालमुई’ का रंग, प्रधानमंत्री बोले...
04-05-26
राजधानी
कौशल शर्मा ने ग्रहण किया महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान के अध्यक्ष का पदभार
04-05-26
राजनीति
पश्चिम बंगाल विजय पर भाजपा कार्यालय में मना उत्सव, ढोल-नगाड़ों के बीच झूमे कार्यकर्ता, प्रदेश...
04-05-26
राजधानी
‘एक्टिव मोड’ में कार्य करें अधिकारी, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई, समय सीमा बैठक में...
04-05-26
राजधानी
रेखा यादव ने संभाला महिला आयोग अध्यक्ष का कार्यभार
04-05-26