राजधानी

Image Alt Text

मंडलोई देखेंगे समन्वय, आलोक सौपी स्थापना

राजधानी

मुख्यमंत्री सचिवालय में नए सिरे से कार्यविभाजन 

भोपाल। मुख्यमंत्री कार्यालय में पदस्थ अधिकारियों को सौंपे गए दायित्वों का सोमवार, 28 जुलाई को नए सिरे से आवंटन किया गया है। कार्य आवंटन विभाग और कामों के हिसाब से अलग-अलग चार प्रभार के विभाग समूहों में किया गा है। 

प्रभार के विभाग समूह ‘ए’ के काम अपर मुख्य सचिव नीरज मंडलोई तीन अन्य अधिकारियों के सहयोग से देखेंगे। उन्हें सम्पूर्ण मुख्यमंत्री कार्यालय का समन्वय, सिंहस्थ 2028, नीतिगत विषय एवं मुख्यमंत्री द्वारा सौंपे गए अन्य कार्य भी उन्हें सौंपे गए हैं। 

प्रभार के विभाग समूह ‘बी’ के कामों को सचिव, आलोक कुमार सिंह देखेंगे। इसके अंतर्गत स्थानांतरण प्रस्ताव (गृह-जीएडी छोडक़र) की नस्तियों का निराकरण, कार्यालय की स्थापना एवं आंतरिक व्यवस्था, सांसदों-विधायकों के संदर्भों एवं प्रकरणों में समन्वय व निगरानी सहित अन्य काम देखेंगे। 

प्रभार के विभाग समूह ‘सी’ का काम सचिव, मुख्यमंत्री डॉ. इलैया राजा टी देखेंगे। वे दिल्ली से संबंधित सभी पत्राचार, भ्रमण कार्यक्रम, बैठकें, भेंट, संदर्भों के लिए आवश्यक समन्वय, फॉलोअप, भारत सरकार से समक्ष लंबित विषयों की तैयारियां, प्रदेश सरकार की उपलब्धियों और कार्यों/निर्णयों से जुड़े काम देखेंगे। 

प्रभार के विभाग समूह ‘डी’ के कामों को अपर सचिव चन्द्रशेखर वालिम्बे देखेंगे। उन्हें मुख्यमंत्री के भ्रमण कार्यक्रमों का निर्धारण, तैयारियां, संशोधन, सूचना, प्रसारण का समन्वय के अलावा स्वेच्छानुदान/मुख्यमंत्री सहायता कोष व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा सौंपे गए काम दिए गए हैं।  चारों प्रभार के समूहों में शामिल विभागों में अलग-अलग कई कामों का विभाजन कर अलग-अलग अधिकारियों को काम सौंपे गए हैं। 

इन अधिकारियों को भी मिली सीएमओ में जिम्मेदारी 

अपर सचिव (पदेन) मुख्यमंत्री- चन्द्रमौली शुक्ला, अरुण परमार, अरविंद दुबे और लक्ष्मण सिंह मरकाम, विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी-महेश चौधरी,  राजेश कुमार हिंगणकर, विकास मिश्रा और आशीष खरे, उप सचिव-संदीप केरकेट्टा, मनीष पाण्डेय, आदित्य कुमार शर्मा, अवर सचिव- संदीप अष्ठाना, आशीष पाण्डेय, श्रीमती श्रीलेखा श्रोत्रिय, आशुतोष गोस्वामी, केवल राम धुर्वे, आलोक सोनी को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। 

मुख्यमंत्री निवास पर 6 अधिकारी देखेंगे काम 

- गोपाल डाड, ओएसडी- मुख्यमंत्री द्वारा सौंपे काम 

- अशीष गुप्ता, ओएसडी- सांसदों-विधायाकों, जनप्रतिनिधियों से जुड़े मामले

- ऋषि पवार, उप सचिव- निवास प्रभारी अधिकारी, व अन्य

- योगन्द्र ङ्क्षसह मौर्य, ओएसडी- निवास पर प्राप्त आवेदनों, सीएम हेल्पलाइन, सिटीजन फीडबैक सहित अन्य 

- लोकेश चौहान, ओएसडी- सोशल मीडिया, निवास कार्यालय जनंसपर्क संबंधी समन्वय सहित अन्य 

- श्यामू श्रीवास्तव, ओएसडी- सीएम डेशबोर्ड, सीमए हेल्पलाइन, सिटीजन फीडबैक समन्वय, मुलाकात प्रभारी