Breaking News:

• रेखा यादव ने संभाला महिला आयोग अध्यक्ष का कार्यभार • ‘एक्टिव मोड’ में कार्य करें अधिकारी, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई, समय सीमा बैठक में कलेक्टर के निर्देश • पश्चिम बंगाल विजय पर भाजपा कार्यालय में मना उत्सव, ढोल-नगाड़ों के बीच झूमे कार्यकर्ता, प्रदेश अध्यक्ष ने मिठाई के साथ खिलाई झालमुड़ी • कौशल शर्मा ने ग्रहण किया महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान के अध्यक्ष का पदभार • मोदी की झोली में बंगाल की ममता, भगवा हो गया ‘झालमुई’ का रंग, प्रधानमंत्री बोले यह ऐतिहासिक और अभूतपूर्व दिन • रोटेशन नहीं ट्रांसफर हैं ये: चेकपोस्ट व्यवस्था के बाद ही जारी होगी परिवहन विभाग की चक्रानुक्रम (रोटेशन) सूची! अभी मैदानी अमले को मिलना शुरू हुई नई पदस्थापना
मध्यप्रदेश

Image Alt Text

निजी संस्थानों में अब रात में भी नौकरी कर सकेंगी महिलाएं

मध्यप्रदेश

मप्र श्रम संशोधन विधेयक विधानसभा से पारित

भोपाल। मध्य प्रदेश में अब महिलाएं रात की शिफ्ट में भी काम कर सकेंगी। विधानसभा में मंगलवार को श्रम संशोधन विधेयक पारित हो गया, जिसे श्रम मंत्री प्रह्लाद पटेल ने सदन में पेश किया था। यह कानून महिलाओं को नौकरी के क्षेत्र में अधिक अवसर और समानता प्रदान करने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है। 

क्या है श्रम संशोधन विधेयक?

इस संशोधन विधेयक में ऐसा प्रावधान किया गया है, जिससे अब कंपनियां और संस्थान महिलाओं को रात की शिफ्ट में काम पर रख सकेंगी, बशर्ते वे सभी सुरक्षा मानकों का पालन करें। श्रम कानून में संशोधन के बाद अब महिलाएं सिर्फ दिन में ही नहीं, बल्कि रात की शिफ्ट में भी काम कर सकेंगी, जैसा कि कई निजी कंपनियों और मल्टीनेशनल कंपनियों की मांग रही है। विधेयक पेश करते हुए मंत्री प्रह्लाद पटेल ने कहा कि, ‘यह बदलाव महिला सशक्तिकरण और रोजगार के समान अवसर सुनिश्चित करने के लिए बेहद जरूरी था। नए कानून के तहत महिला कर्मियों की सुरक्षा, ट्रांसपोर्ट और सुविधाएं सुनिश्चित करना कंपनियों की जिम्मेदारी होगी। 


विधायकों के बढ़ेंगे वेतनभत्ते, अध्यक्ष को सौंपी शिफारिशें 

मध्यप्रदेश विधानसभा के सदस्यों (विधायक) के वेतन, भत्ते एवं पूर्व विधायकों की पेंशन एवं भत्तों में बढ़ोतरी की मांग को लेकर सदस्य सुविधा समिति की सिफारिशें समिति के सभापति नागेंद्र सिंह (गुढ़)के नेतृत्व में अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर को सौंपी। इस अवसर पर संसदीय कार्यमंत्री कैलाश विजयवर्गीय, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, विधायक अर्चना चिटनिस सहित अन्य विधायक उपस्थित रहे।  


कमलनाथ ने की विस अध्यक्ष और मुख्यमंत्री से भेंट 

भोपाल। मानसून सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर के कक्ष में पहुंचकर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने अध्यक्ष श्री तोमर और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से भेंट की। 

विधानसभा में यह भी हुआ

विधानसभा अध्यक्ष श्री तोमर ने पहलगांव के आतंकवादियों को खत्म करने पर बहादुर सेना को सदन की ओर से धन्यवाद दिया। शतरंज विश्वकप का खिताब जीतने पर अध्यक्ष श्री तोमर ने प्रीति दिव्या देशमुख को सदन में बधाई दी। विधायक बाला बच्चन द्वारा पूछे गए प्रश्न के संबंध में दिशा निर्देश जारी किए। राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व अध्यक्षों के चित्र पर उनके जन्म दिवस पर सदन में श्रद्धा सुमन अर्पित करने के संबंध में कार्यमंत्रणा समिति की बैठक में हुए निर्णय से सदन को अवगत कराया।