राजधानी

Image Alt Text

चार विधेयकों को मंत्रि-परिषद की मंजूरी

राजधानी

बाबई-मोहासा में उद्योगों के लिए आरक्षित जमीन में मिलेगी छूट 

भोपाल। विधानसभा के मानसून सत्र के बीच मंगलवार को विधानसभा परिसर में समिति कक्ष क्रमांक-एक में मंत्रि-परिषद की बैठक हुई। बैठक में चार विधेयकों को मंजूरी दी गई। इन विधेयकों को मानसून सत्र में ही विधानसभा में पेश किया जाना है। 

राष्ट्रगान के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई मंत्रि-परिषद की बैठक में जन विश्वास संशोधन विधेयक 2025, माध्यमस्थ अधिकरण संशोधन विधेयक, दुकान स्थापना अधिनियम संशोधन विधेयक, कारखाना अधिनियम संशोधन विधेयक पर चर्चा की गई। चर्चा के बाद सभी विधेयकों को मंजूरी दे दी गई। मंत्रि-परिषद ने विक्रमपुरी औद्योगिक क्षेत्र में गांवों की भूमि का भू-अर्जन किए जाने को लेकर भी चर्चा हुई। इसके बाद इसे मंजूरी दी गई। बैठक में बाबई-मोहासा में उद्योग के लिए आरक्षित जमीन में छूट देने का फैसला भी लिया गया।