अपराध

Image Alt Text

शादी का झांसा देकर मोबाइल में बनाए वीडियो

अपराध

- आरोपी के खिलाफ ज्यादती और मारपीट का प्रकरण दर्ज 

भोपाल। कोलार रोड में एक युवती के साथ शादी करने का झांसा देकर एक महीने तक शारीरिक शोषण किया गया। आरोपी ने मोबाइल से ज्यादती के वीडियो भी बनाए थे। जिसे वायरल करने की धमकी देकर पीडि़ता के साथ आरोपी मारपीट भी करता था। 

क्या है मामला

पुलिस के अनुसार पीडि़ता की उम्र 23 साल है। वह मूलत: सिवनी जिले की रहने वाली है और कॉलेज में पढ़ाई के लिए भोपाल आई है। फिलहाल कोलार रोड थाना क्षेत्र में वह किराए से रहती है। पुलिस ने बताया उसकी 10 मार्च, 2025 को कोलार रोड में स्थित एक कैफे में आरोपी नीरज पाटीदार से पहचान हुई थी। वह मूलत: खंडवा जिले का रहने वाला है। यहां एक कंपनी में जॉब करता है। आरोपी नीरज पाटीदार दानिश कुंज के पास होटल गैलेक्सी में रहता है। उसने होटल के कमरे में बुलाकर 12 मार्च को पहली बार शारीरिक संबंध बनाए। उसका कहना था कि वह उसको पसंद करने लगा है और उससे शादी करेगा। यह बोलकर एक महीने तक वह ज्यादती करता रहा। इस दौरान उसने मोबाइल में वीडियो भी बना लिए थे। पीडि़ता ने जब शादी की बात बोली तो वह उसके साथ मारपीट करने लगा। वह धमकी देता था कि ज्यादा दबाव बनाएगी तो वह वीडियो वायरल कर देगा।