Breaking News:

• रेखा यादव ने संभाला महिला आयोग अध्यक्ष का कार्यभार • ‘एक्टिव मोड’ में कार्य करें अधिकारी, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई, समय सीमा बैठक में कलेक्टर के निर्देश • पश्चिम बंगाल विजय पर भाजपा कार्यालय में मना उत्सव, ढोल-नगाड़ों के बीच झूमे कार्यकर्ता, प्रदेश अध्यक्ष ने मिठाई के साथ खिलाई झालमुड़ी • कौशल शर्मा ने ग्रहण किया महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान के अध्यक्ष का पदभार • मोदी की झोली में बंगाल की ममता, भगवा हो गया ‘झालमुई’ का रंग, प्रधानमंत्री बोले यह ऐतिहासिक और अभूतपूर्व दिन • रोटेशन नहीं ट्रांसफर हैं ये: चेकपोस्ट व्यवस्था के बाद ही जारी होगी परिवहन विभाग की चक्रानुक्रम (रोटेशन) सूची! अभी मैदानी अमले को मिलना शुरू हुई नई पदस्थापना
राजधानी

Image Alt Text

भोपाल में 'मछली' परिवार का अवैध साम्राज्य ध्वस्त

राजधानी


100 करोड़ की प्रॉपर्टी पर चला बुलडोजर

भोपाल I 'मछली परिवार' के सदस्य ड्रग तस्करी, महिलाओं के यौन शोषण और जबरन वसूली जैसे गंभीर अपराधों में शामिल हैं. बीते दिनों यासीन अहमद और शाहवर अहमद को भोपाल पुलिस ने एमडी के साथ गिरफ्तार किया था. आरोपियों के पास से एक पिस्तौल और लड़कियों के

आपत्तिजनक वीडियो भी बरामद किए गए

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में जिला प्रशासन ने 'मछली परिवार' की अवैध संपत्तियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की. बुधवार को हताईखेड़ा डैम इलाके सहित 6 स्थानों पर बुलडोजर चलाकर करीब 100 करोड़ रुपये कीमत की अवैध संपत्तियों को ध्वस्त किया गया. इन संपत्तियों में सरकारी जमीन पर बिना इजाजत के बनाए गए मदरसा, मैरिज लॉन, रिसॉर्ट, कारखाना, फार्महाउस और गोदाम शामिल हैंI 

एसडीएम हुजूर विनोद सोनकिया ने बताया कि यह कार्रवाई शकील अहमद (पिता शरीफ), शारिक (पिता शरीफ), इरशाद (पिता सरफराज), अताउल्लाह (पिता मुफ्ती),  शारिक उर्फ मछली, सोहेल अहमद और शफीक अहमद के खिलाफ की गई. ये सभी 'मछली परिवार' के सदस्य हैं, जो ड्रग तस्करी, महिलाओं के यौन शोषण समेत जबरन वसूली जैसे  गंभीर अपराधों में शामिल हैंI 

जिला प्रशासन के अधिकारी ने कहा कि इन संपत्तियों का निर्माण बिना नगर निगम और टीएनसीपी की अनुमति के सरकारी जमीन पर किया गया था. सोनकिया ने बताया कि नगर निगम ने कई बार नोटिस जारी किए, लेकिन कोई जवाब न मिलने पर प्रशासन, पुलिस और नगर निगम की संयुक्त टीम ने कार्रवाई की.  कार्रवाई के दौरान भारी पुलिस बल तैनात रहा, और जेसीबी मशीनों से अवैध निर्माणों को ढहाया गया. मौजूदा गाइडलाइन वैल्यू के अनुसार, इन संपत्तियों की कुल करीब 100 करोड़ रुपये आंकी गई है I यह कार्रवाई ड्रग तस्करी और अवैध अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन की सख्त नीति का हिस्सा है. 'मछली परिवार' पर पहले से ही ड्रग तस्करी और अन्य अपराधों के कई मामले दर्ज हैंI

लड़कियों के आपत्तिजनक वीडियो बरामद

बता दें कि बीते दिनों यासीन अहमद (25) और शाहवर अहमद (42) को भोपाल पुलिस क्राइम ब्रांच ने 3 ग्राम से ज्यादा एमडी के साथ गिरफ्तार किया था. दोनों पर नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया. आरोपियों के पास से नशीली दवा के अलावा एक पिस्तौल और लड़कियों के आपत्तिजनक वीडियो भी बरामद किए गए हैं. पुलिस सूत्रों के अनुसार, आरोपियों पर लड़कियों को नशे की लत लगाने और उनका शोषण करने का संदेह है I

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के सदस्य प्रियांक कानूनगो ने कुछ पुलिस अधिकारियों के साथ आरोपियों की कथित तस्वीरें एक्स पर पोस्ट कीं. उन्होंने आरोप लगाया कि पार्टियों में लड़कियों को नशे की लत लगाई जा रही थी, उनका शोषण किया जा रहा था और उन्हें इस्लाम में धर्मांतरित किया जा रहा था I 

"भोपाल में ड्रग माफिया के खिलाफ कार्रवाई के दौरान सामने आया मामला न केवल चौंकाने वाला है, बल्कि राज्य सरकार की नैतिक और प्रशासनिक विफलता का जीता जागता सबूत भी है... यह भाजपा सरकार के भ्रष्टाचार और अपराधियों के साथ मिलीभगत को उजागर करता हैI "

जीतू पटवारी, मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष