Breaking News:
राजधानी
विधानसभा में कल मनेगी मप्र के पहले मुख्यमंत्री पं. रविशंकर शुक्ल की जयंती
राजधानी
भोपाल। भारत की संविधान सभा के सदस्य और राज्य पुनर्गठन से पूर्व 26 जनवरी 1950 से 31 दिसम्बर 1956 तक तथा मप्र राज्य पुनर्गठन के बाद 1 नवम्बर 1956 से 31 दिसम्बर 1956 तक अविभाजित मप्र के पहले मुख्यमंत्री रहे पं. रविशंकर शुक्ल की जयंती 2 अगस्त को मप्र विधानसभा में मनाई जाएगी। विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार सहित अन्य सभी सदस्य श्री शुक्ल के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन करेंगे। इसके लिए विधानसभा के पुस्तकालय परिसर में लगे श्री शुक्ल के विशाल चित्र को निकालकर पुष्पांजलि के लिए रखा जाएगा। 2 अगस्त 1877 को जन्मे स्व. श्री शुक्ल की यह 148वीं जयंती होगी। उल्लेखनीय है कि विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर की पहल पर हाल में कार्यमंत्रणा समिति ने विधानसभा के सभी पूर्व अध्यक्षों और मप्र के सभी पूर्व मुख्यमंत्रियों की जयंती और पुण्यतिथि विधानसभा परिसर में मनाने का निर्णय लिया है।
ट्रेंडिंग खबरें
व्यापार
4 हजार क्विंटल से अधिक चीनी का भंडार नहीं रख सकेंगे डीलर
01-09-26
मध्यप्रदेश
रात 8 बजे चढ़ता है पतीला, रात 12 बजे मासूमों का भोजन तैयार, ठेकेदार की...
01-09-26
मध्यप्रदेश
मासूमों के पोषण आहार में फर्जीवाड़े के खुलासे से परेशान डीपीओ बोलीं गड़बड़ी पर मैं...
01-09-26
राजधानी
अंशुमन यादव बने एडीजी इंटेलीजेंस, चंचल शेखर डायरेक्टर खेल विभाग, मप्र में बदलीं वरिष्ठ आईपीएस...
29-08-26
मध्यप्रदेश
ठेकेदार गटक रहे मासूमों का पोषण आहार, ग्वालियर में मासूमों को गर्म भोजन और महिला...
29-08-26