अपराध
‘मछली’ के गुर्गों से मकान मुक्त होते ही फूले नहीं समा रहे अनीश मियां
अपराध
देखें वीडियो -https://youtube.com/shorts/TlsxSFDxoaM?si=RmtX1BAo3pQFxR52
2- https://youtube.com/shorts/LSUqgTGr8mw?si=BSPajSmIYMwHfkzq
10 साल से अवैध कब्जाकर बना लिया था अय्याशी का अड्डा
भोपाल। ड्रग कारोबार में उलझे शारिक मछली के जेल जाने के बाद उससे पीडि़त और परेशान कई लोग खुश हैं। बिलखारिया थाना क्षेत्र में रहने वाले अनीश मियां के जिस मकान पर मछली के गुर्गों ने वर्ष 2013 में कब्जा कर लिया था। भोपाल की अपराध शाखा पुलिस की कार्रवाई के बाद वह मछली के गुर्गों से मुक्त हो गया है।
अनीश बताते हैं कि वह कई बार बिलखिरिया थाने में जाकर पुलिस से शिकायत कर चुका था। लेकिन थाने से उसे बेज्जत कर भगा दिया जाता था। उनका आरोप है कि बिलखिरिया थाना शारिक मछली के इशारों पर ही काम करता था। वहां पर शारीक मछली के परिवार का कोई भी बच्चा पहुंच जाए तो किसी को भी अंदर करवा सकता था।
अपराध शाखा पुलिस का धन्यवाद करते हुए अनीश कहते हैं कि मछली के गुर्गों से मुक्त होने के बाद उसका मकान जैसा भी है। टूटा-फूट है। लेकिन अपराध शाखा पुलिस के कारण ही उन्हें मिल सका।
मकान में पड़ी मिलीं शराब की खाली बोतलें
अनीश मीडिया को मकान की हालत दिखाते हुए बताते हैं कि मछली के गुर्गों ने उनके मकान पर 10 साल से कब्जा कर रखा है। शराब की खाली बोतले इस बात की गवाही दे रही हैं, कि यह शारिक मछली के गुर्गों का अय्याशी का अड्डा था।
अन्य खबर
ट्रेंडिंग खबरें
राजधानी
30 नवम्बर को ही सेवानिवृत्त होंगे डीजीजी मकवाणा
28-10-26
अपराध
45 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़े जल संसाधन विभाग के लेखाधिकारी और बाबू
28-10-26
मध्यप्रदेश
सोम डिस्टिलरीज को सर्वोच्च न्यायालय से राहत, शराब लायसेंस को रिन्यू करने मप्र उच्च न्यायालय...
27-10-26
मध्यप्रदेश
20 दिन बाद वापस लौटी महिला, चिडिय़ाघर से पति को छोड़ प्रेमी के साथ मोटर...
27-10-26
राजधानी
जुआ के खेल में निपटे थाना प्रभारी, कार्रवाई में लापरवाही पर हुए निलंबित
27-10-26