Breaking News:
राजनीति
मुख्यमंत्री और विधानसभा अध्यक्ष ने अर्पित किए श्रद्धासुमन
राजनीति
मप्र के पहले मुख्यमंत्री पं. रविशंकर शुक्ल की जयंती पर विधानसभा में हुआ श्रद्धांजलि कार्यक्रम
भोपाल। प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री स्व. पं. रविशंकर शुक्ल की जयंती पर शनिवार को विधानसभा परिसर में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने स्व. पं. शुक्ल के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।
विधानसभा के सेंट्रल हॉल में आयोजित पुष्पांजलि सभा में पं. स्व. शुक्ल का भव्य चित्र रखकर पुष्पों से सजाया गया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने पहले पं. शुक्ल के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इसके साथ ही खेल एवं युवक कल्याण मंत्री विश्?वास सारंग, पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री श्रीमती कृष्णा गौर, पंचायत एवं ग्रामीण विकास राज्य मंत्री श्रीमती राधा सिंह, विधायक ओमप्रकाश धुर्वे, विधायक राम निवास शाह सहित विधानसभा सचिवालय के अधिकारियों ने भी पं. शुक्ल को श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
पं. शुक्ल के जीवन से प्रेरणा लेने का दिन: तोमर
श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि हमने तय किया है कि प्रदेश के दिवंगत मुख्यमंत्री एवं विधानसभा अध्यक्षों का पुण्य स्मरण उनकी जयंती पर होना चाहिए। इसी तारतम्य में आज स्व. पं. रविशंकर शुक्ल की जयंती पर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। श्री तोमर ने कहा कि आज का दिन पं. शुक्ल के जीवन एवं प्रदेश के विकास में दिए गए उनके कार्यों से प्रेरणा लेने का दिन है।
पं. शुक्ल ने रखी मप्र के विकास की नीव: मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि पं. रविशंकर शुक्ल ने प्रदेश के गठन के साथ प्रथम मुख्यमंत्री के रूप में अपनी भूमिका को निभाते हुए विकास की जो नींव रखी थी, आज उसी पर प्रदेश की इमारत खड़ी हुई है। हम उनका पुण्य स्मरण करते हैं। मुख्यमंत्री ने इस परंपरा को आरंभ करने के लिए विधानसभा अध्यक्ष श्री तोमर का धन्यवाद ज्ञापित किया।
अन्य खबर
ट्रेंडिंग खबरें
मध्यप्रदेश
रात 8 बजे चढ़ता है पतीला, रात 12 बजे मासूमों का भोजन तैयार, ठेकेदार की...
01-09-26
मध्यप्रदेश
मासूमों के पोषण आहार में फर्जीवाड़े के खुलासे से परेशान डीपीओ बोलीं गड़बड़ी पर मैं...
01-09-26
राजधानी
अंशुमन यादव बने एडीजी इंटेलीजेंस, चंचल शेखर डायरेक्टर खेल विभाग, मप्र में बदलीं वरिष्ठ आईपीएस...
29-08-26
मध्यप्रदेश
ठेकेदार गटक रहे मासूमों का पोषण आहार, ग्वालियर में मासूमों को गर्म भोजन और महिला...
29-08-26
अपराध
बजरंग दल नेता के भाई की गोली मारकर हत्या, ठेले पर मोमोज खाने के दौरान...
27-08-26