Breaking News:
देश
निर्वाचन आयोग ने दो गुना किया बीएलओ का पारिश्रमिक
देश
एईआरओ को 25 हजार, ईआरओ को मिलेंगे 30 हजार
भोपाल। भारत निर्वाचन आयोग ने बूथ लेबल अधिकारी के पारिश्रमिक को को दोगुना और बीएलओ पर्यवेक्षक के पारिश्रमिक को डेढ़ गुना बढ़ा दिया है। वहीं सहायक निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (एईआरओ) और चुनाव रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (ईआरओ) जिन्हें अब तक पारिश्रमिक नहीं मिलता था, अब से क्रमश: 25 और 30 हजार रुपये वार्षिक पारिश्रमिक देने का निर्णय लिया है।
सहायक निदेशक भारत निर्वाचन आयोग के हस्ताक्षर से जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि मतदाता सूची मशीनरी, जिसमें निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, पर्यवेक्षक और बूथ लेवल अधिकारी शामिल हैं, कड़ी मेहनत करती है और निष्पक्ष एवं पारदर्शी मतदाता सूचियां तैयार करने में निर्णायक भूमिका निभाती हैं। इसलिए आयोग ने बीएलओ के वार्षिक पारिश्रमिक को दो गुना करने और मतदाता सूचियों को तैयारी एवं पुनरीक्षण में शामिल बीएलओ पर्यवेक्षकों के पारिश्रमिक में भी वृद्धि करने का निर्णय लिया है।
किसे कितना मानदेय मिलेगा
- बीएलओ को अब तक 6000 रुपये वार्षिक मिलता था, अब 12 हजार मिलेंगेे।
- मतदाता पुनरीक्षण के लिए बीएलओ को एक हजार मिलते थे, अब 2 हजार मिलेंगे।
- बीएलओ पर्यवेक्षक को अब तक 12 हजार रुपये मिलते थे, अब 18 हजार रुपये मिलेंगे।
- सहायक निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी को अब तक पारिश्रमिक नहीं मिलता था, अब 25 हजार रुपये मिलेंगे।
- निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी को अब तक पारिश्रमिक नहीं मिलता था, अब 30 हजार रुपये मिलेंगे।
अन्य खबर
ट्रेंडिंग खबरें
व्यापार
4 हजार क्विंटल से अधिक चीनी का भंडार नहीं रख सकेंगे डीलर
01-09-26
मध्यप्रदेश
रात 8 बजे चढ़ता है पतीला, रात 12 बजे मासूमों का भोजन तैयार, ठेकेदार की...
01-09-26
मध्यप्रदेश
मासूमों के पोषण आहार में फर्जीवाड़े के खुलासे से परेशान डीपीओ बोलीं गड़बड़ी पर मैं...
01-09-26
राजधानी
अंशुमन यादव बने एडीजी इंटेलीजेंस, चंचल शेखर डायरेक्टर खेल विभाग, मप्र में बदलीं वरिष्ठ आईपीएस...
29-08-26
मध्यप्रदेश
ठेकेदार गटक रहे मासूमों का पोषण आहार, ग्वालियर में मासूमों को गर्म भोजन और महिला...
29-08-26