Breaking News:
व्यापार
CAIT प्रतिनिधिमंडल ने लोकसभा अध्यक्ष से की भेंट, संसद की कार्यवाही भी देखी
व्यापार
नई दिल्ली /भोपाल I कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) के एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने महासचिव एवं सांसद प्रवीण खंडेलवाल एवं बी सी भरतिया के नेतृत्व में सोमवार को संसद की कार्यवाही प्रत्यक्ष देखी I कैट का यह प्रतिनिधिमंडल देश के विभिन्न राज्यों से आए लगभग 150 प्रमुख व्यापारियों का समूह था, जिन्होंने एक साथ संसद की लोकसभा कार्यवाही को देखा और लोकतांत्रिक प्रक्रिया को नजदीक से समझने का अवसर प्राप्त किया।
प्रतिनिधिमंडल की ओर से लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से भी भेंट की, जिसमें संगठन द्वारा देशभर के व्यापारियों के हितों में किए जा रहे कार्यों एवं अभियानों की विस्तृत जानकारी साझा की।
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने CAIT की पहल की सराहना करते हुए कहा कि, "व्यापारियों की आवाज़ अब संसद में प्रवीण खंडेलवाल के माध्यम से बुलंद हो चुकी है। अगर भविष्य में भी किसी मुद्दे पर ज़रूरत पड़ी तो संबंधित राज्य सरकारों से भी संवाद स्थापित किया जाएगा ताकि व्यापारियों के हितों की रक्षा की जा सके।" प्रवीण खंडेलवाल ने भी इस अवसर पर कहा कि CAIT व्यापारियों के लिए केवल एक संगठन नहीं, बल्कि एक राष्ट्रव्यापी आंदोलन है जो स्वदेशी, जीएसटी सरलीकरण, ई-कॉमर्स में समान अवसर, डिजिटल व्यापार को बढ़ावा, एवं व्यापारी सुरक्षा कानून जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर निरंतर कार्यरत है। CAIT का यह प्रयास रहा है कि व्यापारियों को देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था और संसद की कार्यप्रणाली से सीधे जोड़ा जाए, जिससे उनकी भागीदारी सिर्फ व्यापार तक सीमित न रहकर नीति-निर्धारण में भी हो सके। कैट के भोपाल जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य न केवल संसद की कार्यवाही को देखना का था, बल्कि व्यापारियों को यह संदेश देना भी था कि उनकी आवाज़ अब व्यवस्था के केंद्र तक पहुँच चुकी है। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष सुनील अग्रवाल, तेज़कुलपाल पाली, सुनील जैन 501 और धर्मेंद्र शर्मा, मंजरी मौजूद रहेI
अन्य खबर
ट्रेंडिंग खबरें
राजनीति
मोदी की झोली में बंगाल की ममता, भगवा हो गया ‘झालमुई’ का रंग, प्रधानमंत्री बोले...
04-05-26
राजधानी
कौशल शर्मा ने ग्रहण किया महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान के अध्यक्ष का पदभार
04-05-26
राजनीति
पश्चिम बंगाल विजय पर भाजपा कार्यालय में मना उत्सव, ढोल-नगाड़ों के बीच झूमे कार्यकर्ता, प्रदेश...
04-05-26
राजधानी
‘एक्टिव मोड’ में कार्य करें अधिकारी, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई, समय सीमा बैठक में...
04-05-26
राजधानी
रेखा यादव ने संभाला महिला आयोग अध्यक्ष का कार्यभार
04-05-26