Breaking News:
राजधानी
इसरों के समानांतर शोध केन्द्र बनाने उज्जैन में चल रहा काम
राजधानी
- विधानसभा में बोले मुख्यमंत्री महानगरीय क्षेत्रों में औद्योगिक क्षेत्र विकसित करना प्राथमिकता
- उज्जैन में साइंस सिटी, इंजीनियरिंग महाविद्यालयों में बनेंगे आईटी पार्क
भोपाल। महाकाल की नगरी भौगोलिग दृष्टि से पृथ्वी का केन्द्र बिन्दु है। उज्जैन और मध्यप्रदेश में इस पर शोध होना चाहिए। समय की गणना के लिए पहले बेधशाला (ऑब्जरवेटरी) बनवाई। अब एक साइंट सिटी भी बनवा रहे हैं। डीप टच एनालॉजी के आधार पर जितने भी शोध चल रहे हैं तो अपना प्रदेश शोध की दृष्टि से इसरो तो होना ही चाहिए। लेकिन इसरो के समानांतर उत्तरभारत में भी शोध का केन्द्र मध्यप्रदेश बने, इस दिशा में भी काम होना चाहिए। प्रधानमंत्री ने इस पर हां कहा है, केन्द्रीय मंत्री निर्मला सीतामरण और साइंस टैक्नोलॉजी के अधिकारियों ने स्वीकारा कि हम शोध के लिए अच्छा काम कर रहे हैं। केन्द्र ने आश्वस्त किया है कि लाखों-करोड़ों आप जितने रुपये मांगेंगे हम देंगे। यह बात मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंगलवार को मप्र में तेजी से विकसित होते औद्योगिक परिदृष्य विषय पर विधानसभा में दिए वक्तव्य में कही।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मेट्रोपॉलिटन सिटी में हमारी प्राथमिकता इंडस्ट्रियल बेल्ट तय करने की है। सरकार ने तय किया है कि रोजगारपरक उद्योग लगाएंगे। महिला कर्मचारियों को 6000 और पुरुष कर्मचारी को 5000 रुपए इंसेंटिव दिया जाएगा। जहां इंडस्ट्री लगती हैं, वहीं आवासगृह बन जाएंगे तो महिलाएं रात में भी काम कर सकेंगी। इसके लिए सरकार श्रम विभाग के माध्यम से कानून में बदलाव कर रही है।
मेट्रोपॉलिटन सिटी के नाम पर सपना दिखा रही सरकार: नेता प्रतिपक्ष
मुख्यमंत्री के संबोधन के बाद नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि जनता को मेट्रोपॉलिटन सिटी के नाम पर सपना दिखाया जा रहा है। जो एरिया इन शहरों के लिए तय किए जा रहे हैं, क्या उनके क्षेत्र में रहने वाले गरीबों के लिए सरकार ने कोई व्यवस्था अब तक की है। सरकार के पास आधारभूत सुविधाएं नहीं है। पीथमपुर के कई इलाकों में पीने के लिए पानी नहीं मिल पाता है। मध्यप्रदेश की असली पहचान गांव है। विकास के बहाने जमीन छीनने की कोशिश की जा रही है। सरकार क्या किसानों की एक-दो करोड़ की जमीन की कीमत बाजार मूल्य के हिसाब से देगी। सरकार इसे भी स्पष्ट करें।
ट्रेंडिंग खबरें
व्यापार
4 हजार क्विंटल से अधिक चीनी का भंडार नहीं रख सकेंगे डीलर
01-09-26
मध्यप्रदेश
रात 8 बजे चढ़ता है पतीला, रात 12 बजे मासूमों का भोजन तैयार, ठेकेदार की...
01-09-26
मध्यप्रदेश
मासूमों के पोषण आहार में फर्जीवाड़े के खुलासे से परेशान डीपीओ बोलीं गड़बड़ी पर मैं...
01-09-26
राजधानी
अंशुमन यादव बने एडीजी इंटेलीजेंस, चंचल शेखर डायरेक्टर खेल विभाग, मप्र में बदलीं वरिष्ठ आईपीएस...
29-08-26
मध्यप्रदेश
ठेकेदार गटक रहे मासूमों का पोषण आहार, ग्वालियर में मासूमों को गर्म भोजन और महिला...
29-08-26