Breaking News:
विशेष
सरकार ने बेच दी 900 करोड़ की संपत्तियां
विशेष
-सबसे ज्यादा ग्वालियर में 25 संपत्तियोंं का किया सौदा
भोपाल। सरकार ने बीते दो साल में करीब 900 करोड़ की संपत्ति बेच दी है। इसमें सबसे ज्यादा 25 संपत्तियों का सौदा ग्वालियर में किया गया है। विधानसभा सवाल के जबाव में सरकार ने यह बताया है। इससे 100 करोड़ रुपए की राजस्व आय स्टांप और पंजीकरण शुल्क के रूप में भी हुई है।
दरअसल वर्ष 2022 से 2024 के लोक परिसंपत्ति प्रबंधन विभाग द्वारा शासकीय संपत्ति के 101 संपत्तियों की बेचने की जानकारी दी गई हैं। जिसका सौदा 899.12 करोड़ रुपए में किया गया है। इसमें आवास और भूमियां शामिल है। वहीं 5 बंद पड़े संयंत्रों को प्लाट व मशीनरी के साथ बेंचा गया है। खास बात यह है कि इसमें सिर्फ 90 संपत्तियों की रजिस्ट्री ही कराई गई, वहीं 6 संपत्तियों के मामले में खरीददारों ने रजिस्ट्री कराने की जरूरत नहीं समझी है।
कहां बेची गई कितनी संपत्तियां
ग्वालियर 25, नरसिंहपुर 19, इंदौर 11, गुना 7, भिंड 6, उज्जैन, श्योपुर, भोपाल और सागर 5, मंदसौर, राजगढ़, दमोह और बालाघाट 4, जबलपुर, कटनी और रतलाम 3, खरगोन, मुरैना और होशंबाद 2 संपत्तियों के साथ खंडवा, रायसेन, रीवा, आगर मालवा, छिंदवाड़ा, देवास और धार की 1-1 संपत्तियां शामिल है।
कुल रजिस्ट्री संपत्तियां 90
प्रतिफल राशि 899.12 करोड़
कुल स्टाम्प शुल्क 84.57 करोड़
कुल पंजीकरण शुल्क 19.42 करोड़
अन्य खबर
ट्रेंडिंग खबरें
व्यापार
4 हजार क्विंटल से अधिक चीनी का भंडार नहीं रख सकेंगे डीलर
01-09-26
मध्यप्रदेश
रात 8 बजे चढ़ता है पतीला, रात 12 बजे मासूमों का भोजन तैयार, ठेकेदार की...
01-09-26
मध्यप्रदेश
मासूमों के पोषण आहार में फर्जीवाड़े के खुलासे से परेशान डीपीओ बोलीं गड़बड़ी पर मैं...
01-09-26
राजधानी
अंशुमन यादव बने एडीजी इंटेलीजेंस, चंचल शेखर डायरेक्टर खेल विभाग, मप्र में बदलीं वरिष्ठ आईपीएस...
29-08-26
मध्यप्रदेश
ठेकेदार गटक रहे मासूमों का पोषण आहार, ग्वालियर में मासूमों को गर्म भोजन और महिला...
29-08-26