Breaking News:

• रेखा यादव ने संभाला महिला आयोग अध्यक्ष का कार्यभार • ‘एक्टिव मोड’ में कार्य करें अधिकारी, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई, समय सीमा बैठक में कलेक्टर के निर्देश • पश्चिम बंगाल विजय पर भाजपा कार्यालय में मना उत्सव, ढोल-नगाड़ों के बीच झूमे कार्यकर्ता, प्रदेश अध्यक्ष ने मिठाई के साथ खिलाई झालमुड़ी • कौशल शर्मा ने ग्रहण किया महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान के अध्यक्ष का पदभार • मोदी की झोली में बंगाल की ममता, भगवा हो गया ‘झालमुई’ का रंग, प्रधानमंत्री बोले यह ऐतिहासिक और अभूतपूर्व दिन • रोटेशन नहीं ट्रांसफर हैं ये: चेकपोस्ट व्यवस्था के बाद ही जारी होगी परिवहन विभाग की चक्रानुक्रम (रोटेशन) सूची! अभी मैदानी अमले को मिलना शुरू हुई नई पदस्थापना
राजनीति

Image Alt Text

कांग्रेस विधायक अभय मिश्रा ने अपने विवादित बयान पर दी सफाई

राजनीति

जो एसपी महिला पुलिस अधिकारी की ‘इज्जत’ नहीं बचा पाया उसे अद्र्धनारीश्वर न कहें तो क्या कहूं
भोपाल। रीवा जिले के सेमरिया से कांग्रेस विधायक अभय मिश्रा ने कांग्रेस के वोट सत्याग्रह कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह को अद्र्धनारीश्वर (आधा नारी, आधा पुरुष) बताया है। विधायक का बयान सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। उन्होंने अपने एसपी को लेकर दिए गए बयान पर कहा कि जो पुलिस अधीक्षक महिला पुलिस अधिकारी की इज्जत नहीं बचा पाया। ऐसे एसपी को ‘आधा नारी, आधा पुरूष’ न कहें तो और क्या कहा जाए। उन्होंने कहा कि पूर्व विधायक केपी त्रिपाठी के नेतृत्व में महिला अधिकारी को थाने के भीतर बेइज्जत किया गया। इस मामले में कोई कार्रवाई नहंी की गई।
विधायक ने कहा कि थाने में महिला अधिकारी को बंधक बनाकर उस पर हमला हो रहा है, जब ये उसकी रक्षा नहीं कर सकते तो जनता की क्या करेंगे? अभय मिश्रा वीडियो में यह कहते सुनाई दे रहे हैं कि एसपी  50 लाख रुपए देकर आए हैं और शराब के ठेकों में पले-बढ़े हैं। उनका एक ही काम है, कुर्सी न बदल जाए इसलिए माननीय शुक्ला जी की चरण वंदना करते रहो। रीवा को जलने दो। जिसकी इज्जत लूट लेनी हो, जिसको गोली मार देनी हो मार दो और उनकी कुर्सी बची रहे। शुक्ला जी के इशारे पर कांग्रेस के जितने बोलने वाले लोग हैं उनपर मुकदमा लगवाओ। और जितने बड़े अपराधी हैं, भले वो 302 कर दें उनके नाम मुकदमों से अलग कर दो।
विधायक ने आरोप लगाया कि जिले में अपराध लगातार बढ़ रहे हैं। घर-घर में शराब बिक रही है और युवा नशे की चपेट में हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस अपराधियों को संरक्षण दे रही है और एसपी ‘अद्र्ध-नारीश्वर’ हैं।
उल्लेखनीय है कि  अभय मिश्रा 2023 के विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा में थे। टिकट नहीं मिलने पर वे कांगे्रस में शामिल हो गए थे और विधायक बने। उनकी पत्नी नीलम मिश्रा भी भाजपा से विधायक रह चुकी हैं। वे अभी भी भाजपा में ही हैं।
मंत्री को जमीन खाने की बीमारी
विधायक मिश्रा ने उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल को ‘मिट्टी खाने वाला कीड़ा’ बताते हुए कहा कि वह सुबह, दोपहर, शाम जमीन खाते हैं। इस पर उन्होंने कहा कि जिस तरह से एक कीड़ा जमीन खाता है। उसी तरह मंत्री को भी जमीन की आदत पड़ गई है। बेशकीमती जमीन को औनेपौने दामों में लिया है। खुद के लिए दूसरे के नामों पर जमीन खरीदी गई।