अपराध

Image Alt Text

मायके में बैठी पत्नी को पति ने छुरी मारकर लहुलूहान किया

अपराध

भोपाल। ऐशबाग में स्थित अंबेडकर नगर में रहने वाली प्रीति मेहरा को उसके पति राकेश मेहरा ने छुरी मारकर जख्मी कर दिया। उसका ससुराल गुनगा थाना क्षेत्र में है। यहां पति के साथ विवाद होने पर उसने पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज करा दिया था। इसी बात से नाराज पति ने मंगलवार शाम ससुराल पहुंचकर हमला किया।
सेवानिवृत्त रेलवे कर्मचारी पर हमला
छोला मंदिर में स्थित रेलवे विभाग से सेवानिवृत्त रामभरोस पाल को छुरी मारकर जख्मी कर दिया गया। वारदात मंगलवार सुबह हुई थी। उस वक्त मंदिर से वापस घर जा रहे थे। हमलावर पैदल था जिससे टकराने के कारण उनकी कहासुनी हुई थी।
दिल्ली पुलिस से शिकायत के बाद पति ने मायके भेजा
निशातपुरा थाने में घरेलू हिंसा की शिकार महिला ने पति पीयूष धाकड़ के खिलाफ प्रकरण दर्ज कराया है। पति दिल्ली में एक कंपनी में जॉब करता है। वह कार और जमीन खरीदने के लिए मायके से पैसे लाने के लिए परेशान कर रहा था। जिस कारण उसने मारपीट की तो उसने दिल्ली पुलिस को बुला लिया। यह बात पति को नागवारा गुजरी तो पत्नी को मायके भेज दिया।