Breaking News:
राजधानी
स्वतंत्रता दिवस से पहले तिरंगामय हुई राजधानी
राजधानी
अलग-अलग स्थानों से निकली तिरंगा यात्रा, मुख्यमंत्री हुए शामिल
भोपाल। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर प्रदेशभर में जारी ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पूर्व गुरूवार को राजधानी भोपाल में चार स्थानों पर तिरंगा यात्राएं निकाली गईं। इन तिरंगा यात्राओं में दिखे जोश और राष्ट्रभक्तिपूर्ण गीतों के बीच राजधानी तिरंगामय नजर आई। चारों तिरंगा यात्राओं में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खंडेलवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में शहरवासी हाथ में तिरंगा थामकर शामिल हुए।
गुरूवार को पहली तिरंगा यात्रा की शुरूआत मुख्यमंत्री निवास परिसर से हुई। मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में निकली इस तिरंगा यात्रा में मुख्यमंत्री सचिवालय तथा मुख्यमंत्री निवास में पदस्थ सभी अधिकारी-कर्मचारी, सुरक्षा कर्मी और दीदी कैफे की दीदीयां तिरंगा लहराते हुए शामिल हुईं।
वोट क्लब पर निकाली जल तिरंगा यात्रा
मुख्यमंत्री डॉ. यादव बड़े तालाब स्थित बोट क्लब पर जल तिरंगा यात्रा में भी शामिल हुए। उन्होंने झंडी दिखाकर जल तिरंगा यात्रा की शुरुआत की। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस अवसर पर कहा कि भोपाल के बड़े तालाब को कश्मीर की डल झील की तरह विकसित किया जाएगा और यहां पर्यटन विभाग के सहयोग से शिकारों का संचालन भी होगा। वॉटर स्पोर्ट्स सहित सभी प्रमुख खेलों में ओलम्पिक और कॉमनवेल्थ जैसी अंतर्राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में देश के लिए अधिक से अधिक पदक लाने के उद्देश्य से राज्य में खेल गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने तिरंगे गुब्बारे आकाश में छोड़े। एशियाई और ओलंपिक गेम्स में उपयोग में आने वाली बोट्स में सवार वॉटर स्पोर्ट्स खिलाड़ी अनुशासन और गरिमा के साथ तिरंगा लेकर बड़े तालाब में आगे बढ़े, क्षेत्र का नभ-जल और धरा तिरंगामय हो गया। इस अनोखे, रोमांचक आयोजन में बड़ी संख्या में वॉटर स्पोर्ट्स खिलाड़ी, विद्यार्थी और राजधानीवासी शामिल हुए। कार्यक्रम में मंत्री विश्वास सारंग, राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर, भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, महापौर श्रीमती मालती राय और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रविन्द्र यति उपस्थित रहे।
कोलार से निकली तिरंगा यात्रा, उमड़ा जनसैलाब
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी नगर कोलार रोड क्षेत्र में कर्मश्री संस्था द्वारा आयोजित तिरंगा यात्रा में भी शामिल हुए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने यात्रा आरंभ होने से पहले मदर टेरेसा स्कूल के पास उपस्थित जन समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हुए ऑपरेशन सिंदूर से दुनिया, भारतीय सेना के वीर सपूतों के शौर्य और पराक्रम से परिचित हुई है। हम सबके लिए यह गर्व और गौरव का विषय है। विधायक रामेश्वर शर्मा द्वारा निकाली जा रही तिरंगा यात्रा ऐतिहासिक है। यात्रा में छात्र-छात्राओं से लेकर युवाओं, महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों का उत्साह देखते ही बनता है। इस विशाल तिरंगा यात्रा में विधायक रामेश्वर शर्मा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि शामिल हुए।
शौर्य स्मारक से निकली सेना को समर्पित तिरंगा यात्रा
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भारतीय सेना के शौर्य को समर्पित हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत शौर्य स्मारक से विशाल तिरंगा यात्रा की तिरंगा फहरा कर शुरुआत की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस अवसर पर अमर शहीदों और वीर पराक्रमी सैनिकों का स्मरण किया। शौर्य स्मारक से भारत माता चौक (डिपो चौराहा) तक जाने वाली तिरंगा यात्रा में दो पहिया वाहनों पर बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुईं। भारत माता का रथ, ब्रह्मोस और राफेल मिसाइल के मॉडल भी यात्रा में शामिल किए गए। यात्रा में विधायक भगवान दास सबनानी, महापौर श्रीमती मालती राय भी शामिल रहीं।
भोपाल मध्य में भी निकली यात्रा
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवल और प्रदेश संगठन महामंत्री श्री हितानंद शर्मा ने गुरूवार को भोपाल मध्य विधानसभा में आयोजित तिरंगा यात्रा में शामिल होकर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं। यात्रा में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल रहे।
ट्रेंडिंग खबरें
व्यापार
4 हजार क्विंटल से अधिक चीनी का भंडार नहीं रख सकेंगे डीलर
01-09-26
मध्यप्रदेश
रात 8 बजे चढ़ता है पतीला, रात 12 बजे मासूमों का भोजन तैयार, ठेकेदार की...
01-09-26
मध्यप्रदेश
मासूमों के पोषण आहार में फर्जीवाड़े के खुलासे से परेशान डीपीओ बोलीं गड़बड़ी पर मैं...
01-09-26
राजधानी
अंशुमन यादव बने एडीजी इंटेलीजेंस, चंचल शेखर डायरेक्टर खेल विभाग, मप्र में बदलीं वरिष्ठ आईपीएस...
29-08-26
मध्यप्रदेश
ठेकेदार गटक रहे मासूमों का पोषण आहार, ग्वालियर में मासूमों को गर्म भोजन और महिला...
29-08-26