Breaking News:
अपराध
शारिक मछली के इशारों पर फार्म हाउस में 16 घंटे बंधक बनाया
अपराध
- मोबाइल के जरिए जबरिया पचास हजार रुपए ट्रांसफर कराए गए
- पुलिस विभाग में तैनात अधिकारी के भाई औरे रेलवे के पूर्व कर्मचारी ने लगाए संगीन आरोप
भोपाल। शारिक अहमद उर्फ मछली पर अपहरण करके बंधक बनाकर मारपीट करने का आरोप लगाया गया है। इससे पहले भोपाल क्राइम ब्रांच ने शारिक अहमद के भतीजे यासीन अहमद और उसके भाई शाहवर अहमद को गिरफ्तार किया था। दोनों आरोपियों के खिलाफ शहर के आधा दर्जन थानों में ड्रग्स तस्करी, हथियारों की खरीद-फरोख्त और युवतियों से ज्यादती करने के प्रकरण दर्ज हुए हैं।
ताजा आरोप राजेश तिवारी ने लगाए हैं। वे रेलवे विभाग में तैनात थे। उनके एक भाई भोपाल पुलिस में पदस्थ हैं। राजेश तिवारी अशोका गार्डन थाना क्षेत्र में रहते हैं। उन्होंने आरोप लगाया है कि वे दुर्गा पंडाल लगाते हैं। जिसमें नेता की तस्वीर के साथ 2021 में शारिक अहमद की फोटो लगाकर विज्ञापन नहीं लगाने पर विवाद हुआ था। इसी बात से नाराज होकर उसको अगवा किया गया। उनका आरोप है कि शारिक को एक नेता का संरक्षण मिला हुआ था। जिसके चलते राजेश के खिलाफ ज्यादती और हत्या के प्रयास के दो फर्जी मुकदमे तत्कालीन थाना प्रभारी मनीष मिश्रा ने दर्ज किए थे। इन्हीं प्रकरणों के चलते उनकी नौकरी भी गई। शारिक अहमद के इशारों पर ही अशोका गार्डन इलाके में उनकी दुकान को अतिक्रमण बताकर तुड़वाया गया। वह दुकान पर वह कब्जा करना चाहता था। लेकिन मैंने उस स्थान पर एक मंदिर बना दिया। राजेश तिवारी का आरोप है कि उसे 29 अक्टूबर 2021 को शारिक और उसके तीन साथियों ने लाल रंग की थार से रिवॉल्वर अड़ाकर अशोका गार्डन इलाके से अपहरण कर लिया गया। हथाईखेड़ा के फार्महाउस पर ले जाया गया। यहां सौलह घंटे बंधक रखा गया। बेल्ट और डंडों से पीटा गया। जबरन ऑनलाइन 50 हजार रुपए वसूले गए। जब वे फार्महाउस में बंधक थे तब वहां कुछ लड़कियां भी मौजूद थीं। जिन्हें अलग-अलग कमरों में बंद करके रखा गया था। उनके साथ भी दुराचार किया गया था। जब उन्हें छोड़ा गया, तो पुलिस ने उनकी शिकायत तक दर्ज नहीं की।
अन्य खबर
ट्रेंडिंग खबरें
व्यापार
4 हजार क्विंटल से अधिक चीनी का भंडार नहीं रख सकेंगे डीलर
01-09-26
मध्यप्रदेश
रात 8 बजे चढ़ता है पतीला, रात 12 बजे मासूमों का भोजन तैयार, ठेकेदार की...
01-09-26
मध्यप्रदेश
मासूमों के पोषण आहार में फर्जीवाड़े के खुलासे से परेशान डीपीओ बोलीं गड़बड़ी पर मैं...
01-09-26
राजधानी
अंशुमन यादव बने एडीजी इंटेलीजेंस, चंचल शेखर डायरेक्टर खेल विभाग, मप्र में बदलीं वरिष्ठ आईपीएस...
29-08-26
मध्यप्रदेश
ठेकेदार गटक रहे मासूमों का पोषण आहार, ग्वालियर में मासूमों को गर्म भोजन और महिला...
29-08-26