Breaking News:

• रेखा यादव ने संभाला महिला आयोग अध्यक्ष का कार्यभार • ‘एक्टिव मोड’ में कार्य करें अधिकारी, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई, समय सीमा बैठक में कलेक्टर के निर्देश • पश्चिम बंगाल विजय पर भाजपा कार्यालय में मना उत्सव, ढोल-नगाड़ों के बीच झूमे कार्यकर्ता, प्रदेश अध्यक्ष ने मिठाई के साथ खिलाई झालमुड़ी • कौशल शर्मा ने ग्रहण किया महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान के अध्यक्ष का पदभार • मोदी की झोली में बंगाल की ममता, भगवा हो गया ‘झालमुई’ का रंग, प्रधानमंत्री बोले यह ऐतिहासिक और अभूतपूर्व दिन • रोटेशन नहीं ट्रांसफर हैं ये: चेकपोस्ट व्यवस्था के बाद ही जारी होगी परिवहन विभाग की चक्रानुक्रम (रोटेशन) सूची! अभी मैदानी अमले को मिलना शुरू हुई नई पदस्थापना
राजनीति

Image Alt Text

दिग्विजय के बेटे, भांजे को कांग्रेस नेतृत्व ने बनाया जिलाध्यक्ष

राजनीति

-71 जिलाध्यक्षों की सूची में 6 विधायक, 8 पूर्व विधायकों को मौका
भोपाल। कांग्रेस नेतृत्व ने शनिवार शाम मप्र के 71 कांग्रेस जिलाध्यक्षों के नाम का ऐलान कर दिया है। सूची में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के बेटे जयवर्धन सिंह को गुना और भांजे प्रियव्रत सिंह को राजगढ़ का जिलाध्यक्ष बनाया गया है। पूर्व मंत्री एवं विधायक ओंकार सिंह मरकाम को भी डिंडौरी से विधायक बनाया है। सूची में 6 विधायक, 8 पूर्व विधायकों को जिलाध्यक्ष की कमान सौंपी गई है। 4 महिलाओं को जिलाध्यक्ष बनाया है। खास बात यह है कि इस बार कांग्रेस जिलाध्यक्षों की सूची में पहले की तरह गुटबाजी नहीं दिखी है। हालांकि 18 पूर्व जिलाध्यक्षों को फिर से मौका दिया गया है।
सूची में गुना जिले के राघौगढ़ से विधायक जयवर्धन सिंह को गुना जिलाध्यक्ष, डिंडौरी विधायक ओमकार सिंह मरकाम को डिंडौरी जिलाध्यक्ष बनाया गया है। ये दोनों कमलनाथ सरकार में कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं। उज्जैन के तराना से विधायक महेश परमार को उज्जैन ग्रामीण का जिलाध्यक्ष, बालाघाट के बैहर से विधायक संजय उइके को बालाघाट जिलाध्यक्ष, सतना विधायक सिद्धार्थ कुशवाह को सतना ग्रामीण जिलाध्यक्ष, रायसेन के सिलवानी से विधायक देवेन्द्र पटेल रायसेन जिलाध्यक्ष बनाया गया है। कांगे्रस ने दो जिले पन्ना और सतना शहर में मुस्लिम समाज से जिलाध्यक्ष बनाए हैं। अशोकनगर जिले शहर और ग्रामीण का विलय कर एक जिलाध्यक्ष बनाया गया है।
इसी तरह पूर्व विधायक मुकेश पटेल को अलीराजपुर, विपिन वानखेड़ को इंदौर ग्रामीण, सौरभ सिंह को कटनी शहर, डॉ अशोक मर्सकोले को मंडला, श्रीमती सुनीत पटेल को नरसिंहपुर जिलाध्यक्ष, प्रियव्रत सिंह को राजगढ़, हर्ष विजय गहलोत को रतलाम ग्रामीण का जिलाध्यक्ष बनाया गया है। 

कांग्रेस नवनियुक्त जिलाध्यक्षों की सूची

क्र. जिला जिलाध्यक्ष का नाम
1. आगर मालवा श्रीमती विजयलक्ष्मी तनवर
2. अलीराजपुर मुकेश पटेल
3. अनुपपुर श्याम कुमार गुड्डू
4. अशोकनगर राजेंद्र कुशवाहा
5. बालाघाट संजय उइके
6. बड़वानी नरेश चौधरी
7. बैतूल निलय विनोद डागा
8. भिंड ग्रामीण रामशिश बघेल
9. भिंड शहर धर्मेंद्र भदौरिया
10. भोपाल शहर प्रवीण सक्सेना
11. भोपाल ग्रामीण अनोखी मान सिंह पटेल
12. बुरहानपुर शहर हर्ष टैंक रिंकू
13. बुरहानपुर ग्रामीण रविंदर महाजन
14. छतरपुर गगन यादव
15. छिंदवाड़ा विश्वनाथ ओख्टे
16. दमोह मनक पटेल
17. दतिया अशोक डांगी
18. देवास शहर प्रयास गौतम
19. देवास ग्रामीण मनीष चौधरी
20. धार स्वतंत्र जोशी
21. डिंडोरी ओंकार सिंह मरकाम
22. गुना जयवर्धन सिंह
23. ग्वालियर सिटी सुरेंद्र यादव
24. ग्वालियर ग्रामीण प्रभुदयाल जोहरे
25. हरदा मोहन साईं
26. इंदौर सिटी चिंटू चौकसे
27. इंदौर ग्रामीण विपिन वानखेड़े
28. जबलपुर सिटी सौरभ नाती शर्मा
29. जबलपुर ग्रामीण संजय यादव
30. झाबुआ प्रकाश रांका
31. कटनी सिटी अमित कुमार शुक्ला
32. कटनी ग्रामीण कुँवर सौरभ सिंह
33. खंडवा शहर सुश्री प्रतिभा रघुवंशी
34. खंडवा ग्रामीण उत्तम पाल सिंह पुर्नी
35. खरगोन रवि नाइक
36. मैहर धर्मेश घई
37. मंडला डॉ. अशोक मार्सकोले
38. मंदसौर महेंद्र सिंह गुर्जर
39. मऊगंज हिरालाल कोल
40. मुरैना शहर गजेंद्र जाटव
41. मुरैना ग्रामीण मधुराज तोमर
42. नरसिंहपुर शिवकांत पांडेय
43. नरसिंहपुर श्रीमती सुनीता पटेल
44. नीमच तरुण बैहती
45. निवाड़ी राजेश यादव
46. पांढुर्णा जतन उइके
47. पन्ना अनिस खान
48. रायसेन देवेंद्र पटेल
49. राजगढ़ प्रियव्रत सिंह
50. रतलाम शहर शांतिलाल वर्मा
51. रतलाम ग्रामीण हर्षविजय गेहलोत
52. रीवा शहर अशोक पटेल
53. रीवा ग्रामीण राजिंदर शर्मा
54. सागर शहर महेश जाटव
55. सागर ग्रामीण भूपेंद्र सिंह मोहासा
56. सतना शहर आरिफ इकबाल सिद्दीकी
57. सतना ग्रामीण सिद्धार्थ कुशवाहा
58. सीहोर राजीव गुजराती
59. सिवनी नरेश मारवाई
60. शहडोल अजय अवस्थी
61. शाजापुर नरेशवर प्रताप सिंह
62. श्योपुर मंगलाल बैरवा फौजी
63. शिवपुरी मोहित अग्रवाल
64. सीधी ज्ञान प्रताप सिंह
65. सिंगरौली शहर प्रवीण सिंह चौहान
66. सिंगरौली ग्रामीण श्रीमती सरस्वती सिंह मार्कम
67. टीकमगढ़ नवीन साहू
68. उज्जैन शहर मुकेश भाटी
69. उज्जैन ग्रामीण महेश परमार
70. उमरिया इंजीनियर विजय कुमार कोल
71. विदिशा मोहित रघुवंशी