Breaking News:
अपराध
परिवहन चेकपॉइंट पर अवैध वसूली के फेर में फिर युवक की मौत
अपराध
भोपाल/सिवनी। परिवहन विभाग के चेक प्वाइंटों पर वाहन चालकों से हो रही अवैध वसूली अनेक बार दुर्घटनाओं का कारण बन चुकी है। सोमवार को भी इस अवैध वसूली के फेर में एक युवक को अपनी जान गंवानी पड़ी।
घटना सिवनी जिले की महाराष्ट्र सीमा से सटे खवासा चेकप्वाइंट की है। सोमवार की शाम एक स्थानीय युवक मोटर साइकिल से सड़क पर जा रहा था। इसी दौरान चेकपॉइंट पर परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने तेज गति से दौड़ते एक ट्रक को रोकने का प्रयास किया। वसूली अथवा ऑनलाइन चालानी कार्रवाई से बचकर भागते हुए ट्रक चालक ने अनियंत्रित वाहन से सामने से आ रहे हैं मोटरसाइकिल सवार को टक्कर मार दी। इस घटना में मोटरसाइकिल सवार की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने चेक पॉइंट पर पहुंचकर खूब हंगामा किया तथा युवक की मौत का कारण परिवहन कर्मियों द्वारा की जा रही अवैध वसूली को बताया।
जानकारी के अनुसार सोमवार को चेक पॉइंट प्रभारी और परिवहन निरीक्षक जगदीश उईके खवासा से बाहर थे तथा वे घटना के समय चेक पॉइंट पर नहीं थे। ग्रामीणों के हंगामे के बाद सभी परिवहनकर्मी और कटर चेक पॉइंट से भाग निकले। इस कारण हर रोज देर रात तक चलने वाली वसूली भी सोमवार रात नहीं हो सकी। हालांकि प्रभारी श्री उईके सहित अन्य कर्मचारी देर रात तक चेक पॉइंट पर वापस आ गए थे। पुलिस ने मामले में आरोपी ट्रक चालक के विरुद्ध प्राथमिक की दर्ज कर ली है
दो महीने पहले हुई थी कटर की पिटाई
परिवहन विभाग के खवासा चेक पॉइंट अवैध वसूली के लिए अचानक आगे खिसकाए गए बैरिकेट से टकराने से एक ट्रक में भारी नुकसान हो गया था। इस कारण ट्रक चालकों ने इकट्ठा होकर परिवहन विभाग के लिए अवैध वसूली करने वाले एक कटर को राशियों से बांधकर पीटा था। इस घटना में परिवहन आयुक्त विवेक शर्मा ने चेक पॉइंट प्रभारी जगदीश उईके को निलंबित कर ग्वालियर मुख्यालय अटैच किया था लेकिन न्यायालय से स्थगन लेकर वे फिर से उसी चेकपॉइंट पर पदस्थ हो गए।
" आज चेकिंग पॉइंट नहीं लगा था। इसलिए घटना चेकिंग के कारण नहीं हुई। उल्टी साइड से आ रहे मोटरसाइकल सवार को ट्रक की टक्कर से हुई है। चेकपॉइंट पर हंगामे की जानकारी नहीं है । "
जगदीश प्रसाद उईके
चेक पॉइंट प्रभारी, आरटीआई
अन्य खबर
ट्रेंडिंग खबरें
व्यापार
4 हजार क्विंटल से अधिक चीनी का भंडार नहीं रख सकेंगे डीलर
01-09-26
मध्यप्रदेश
रात 8 बजे चढ़ता है पतीला, रात 12 बजे मासूमों का भोजन तैयार, ठेकेदार की...
01-09-26
मध्यप्रदेश
मासूमों के पोषण आहार में फर्जीवाड़े के खुलासे से परेशान डीपीओ बोलीं गड़बड़ी पर मैं...
01-09-26
राजधानी
अंशुमन यादव बने एडीजी इंटेलीजेंस, चंचल शेखर डायरेक्टर खेल विभाग, मप्र में बदलीं वरिष्ठ आईपीएस...
29-08-26
मध्यप्रदेश
ठेकेदार गटक रहे मासूमों का पोषण आहार, ग्वालियर में मासूमों को गर्म भोजन और महिला...
29-08-26