Breaking News:
अपराध
एक लाख रिश्वत लेते पकड़ा अजा विकास विभाग का बाबू
अपराध
जबलपुर लोकायुक्त टीम ने भोपाल पहुंचकर की कार्रवाई
भोपाल। जबलपुर लोकायुक्त टीम ने सोमवार को राजधानी भोपाल पहुंचकर अनुसूचित जाति विकास विभाग के घूसखोर बाबू को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
मामले में 60 वर्षीय पीडि़ता उषा दाभीरकर पत्नी नरेंद्र दाभीरकर निवासी गुलाबरा जिला छिंदवाड़ा जो वाणिज्यिक कर विभाग के छिंदवाड़ा कार्यालय में सहायक वर्ग-2 के पद पर पदस्थ हैं। पीडि़ता ने लोकायुक्त एसपी जबलपुर को दिए आवेदन में बताया कि उसके जाति प्रमाण पत्र की जांच कार्यालय आयुक्त अनुसूचित जाति विकास विभाग राजीव गांधी भवन भोपाल में की जा रही थी। जांच को दबा कर रखने के एवज में आयुक्त अनुसूचित जाति विकास का बाबू (सहायक वर्ग-1) जीवन लाल बरार उससे 5 लाख रुपये की मांग कर रहा है। शिकायत की पड़ताल की गई और सही पाए जाने पर लोकायुक्त जबलपुर की टीम ने आरोपी को रंगे हाथों दबोचने की कार्योजना तैयार की। रिश्वत की पहली किस्त के रूप में एक लाख रुपये लेकर पीडि़ता भोपाल में आरोपी के घर मकान नंबर जी-21, प्रशासनिक अकादमी के सामने पंचशील नगर में पहुंची। घर पर जैसे ही शिकायतकर्ता ने आरोपी के हाथ में एक लाख रुपये थमाए। छुपकर खड़ी लोकायुक्त टीम ने इशारा मिलते ही 61 वर्षीय आरोपी बाबू जीवनलाल पुत्र स्व. नन्हें लाल बरार को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। लोकायुक्त टीम ने आरोपी बाबू के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (संशोधन)2018 की धारा-7,13(1)बी, 13(2) के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
अन्य खबर
ट्रेंडिंग खबरें
व्यापार
4 हजार क्विंटल से अधिक चीनी का भंडार नहीं रख सकेंगे डीलर
01-09-26
मध्यप्रदेश
रात 8 बजे चढ़ता है पतीला, रात 12 बजे मासूमों का भोजन तैयार, ठेकेदार की...
01-09-26
मध्यप्रदेश
मासूमों के पोषण आहार में फर्जीवाड़े के खुलासे से परेशान डीपीओ बोलीं गड़बड़ी पर मैं...
01-09-26
राजधानी
अंशुमन यादव बने एडीजी इंटेलीजेंस, चंचल शेखर डायरेक्टर खेल विभाग, मप्र में बदलीं वरिष्ठ आईपीएस...
29-08-26
मध्यप्रदेश
ठेकेदार गटक रहे मासूमों का पोषण आहार, ग्वालियर में मासूमों को गर्म भोजन और महिला...
29-08-26