राजधानी

Image Alt Text

भोपाल शहर में पकड़े बिजली चोरी के दो हजार मामले

राजधानी

- बिजली वितरण कंपनी की कार्रवाई, पुराने शहर में मिले 75 फीसदी प्रकरण
भोपाल। मप्र बिजली वितरण कंपनी इस समय शहर में स्मार्ट मीटर लगाने के काम में तेजी ला दी है, वही घरों में निकाले जा रहे पुराने मीटर में विबजली चोरी के मामले सामने आने लगे हैं। केवल भोपाल शहर से निकाले गए पुराने मीटरों में विद्युत चोरी के 2 हजार से अधिक मामले पकड़े गए। कंपनी ने इन उपभोक्ताओं पर 4 करोड़ 19 लाख की बिलिंग कर फिलहाल 2 करोड़ 19 लाख रुपए जमा कराए हैं। खास बात ये है कि जो प्रकरण सामने आए हैं, उनमें पुराने शहर के 75 फीसदी मामले शामिल है।
कंपनी के अधिकारियों के अनुसार कार्यक्षेत्र के 16 जिलों में 15 अगस्त तक की स्थिति में करीबन 3 लाख 35 हजार से अधिक स्मार्ट मीटर लगा चुकी है। स्मार्ट मीटर लगाने के दौरान कंपनी पुराने मीटरों को बदल रही है। पुराने मीटरों की एनएबीएल लैब में चेकिंग के दौरान कई चौकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। कंपनी को अकेले भोपाल शहर में ही पुराने मीटरों में तकनीकी खराबी कर रेजिस्टेंस या अन्य छेड़छाड़ की गड़बड़ी के 2 हजार 40 मामले मिले हैं। इन गड़बड़ी वाले आरोपी उपभोक्ताओं पर कंपनी ने 4.19 करोड़ से अधिक की बिलिंग की, जिसमें से 1219 प्रकरणों में उपभोक्ताओं ने मीटर में गड़बड़ी की बात स्वीकार कर 2.19 करोड़ से अधिक की राशि कंपनी के खाते में जमा करा दी है।
"बिजली वितरण कंपनी पुराने मीटरों को हटाकर नए स्मार्ट मीटर लगा रही है। भोपाल शहर में मीटर बदलने गई टीम ने पुराने मीटर की लैब में टेस्टिंग कर बिजली चोरी के मामले पकड़े हैं। आरोपी उपभोक्ताओं पर प्रकरण दर्ज कर वसूली प्रक्रिया की जा रही है।"
- क्षितीज सिंघल, एमडी, मप्र बिजली वितरण कंपनी, भोपाल।