मध्यप्रदेश

Image Alt Text

कॉलेजों में इसी सत्र से शुरू होगी श्रीमद्भगवतगीता की ऑनलाइन कक्षाएं

मध्यप्रदेश

- उच्च शिक्षा विभाग का आदेश जारी।
भोपाल। मध्यप्रदेश उच्च शिक्षा विभाग ने इसी सत्र से प्रदेश के निजी और शासकीय सभी कॉलेजों में श्रीमद्भगवतगीता की ऑनलाइन कक्षाएं प्रारंभ करने का निर्देश जारी कर दिया है।  उच्च विभाग के विशेष कर्तव्र्यथ अधिकारी डॉ दिवा मिश्रा ने जारी आदेश में बताया कि इस योजना का उद्देश्य छात्रों को मूल्य आधारित शिक्षा से जोडऩा है, जिससे उनमें नैतिकता, जीवन मूल्यों और आध्यात्मिक चेतना का विकास हो सके। यह पहल ‘श्रीकृष्ण पाथेय योजना’ के अंतर्गत लाई गई है, जो युवाओं को भारतीय सांस्कृतिक धरोहर से जोडऩे की एक अभिनव कोशिश है। उन्होंने कहा कि सभी सरकारी और निजी कॉलेजों से छात्रों को इस पाठ्यक्रम के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रेरित करने कहा है। इच्छुक छात्र 27 अगस्त तक रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। इसके बाद ही पंजीकृत छात्रों के लिए नियमित रूप से ऑनलाइन कक्षाएं लगेगी।