Breaking News:
मध्यप्रदेश
केन्द्रीय मंत्री के पास पहुंचीं नकली कीटनाशकों की शिकायतें, मप्र के कृषि मंत्री को भनक तक नहीं
मध्यप्रदेश
तीन जिलों में कंपनियों पर एफआईआर, डीलरों के लायसेंस निरस्त
भोपाल। केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज ङ्क्षसह चौहान को मप्र सहित देश के अन्य राज्यों से भी नकली कीटनाशकों की शिकायतें मिली हैं। मप्र में एक कंपनी के खरपतवार नाशक के उपयोग से सोयाबीन की फसलें खराब हो गई हैं। केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देश पर मप्र के कृषि विभाग ने तत्काल जांच एवं कंपनियों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई है। खास बात यह है कि मप्र के कृषि मंत्री ऐदल सिंह कंसाना के पास न तो इस तरह की शिकायतें पहुंची, न ही न ही प्रकाश में आने के बाद भी उनके स्तर से कार्रवाई के निर्देश ही जारी किए गए।
नकली कीटनाशकों को लेकर की गई कार्रवाई के संबंध में केन्द्रीय कृषि मंत्री श्री चौहान ने स्वयं ही मीडिया से जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि नकली कीटनाशक के संबंध में उन्हें कई शिकायतें मिली हैं। क्लोरिमयूरॉन एथिल नामक हर्बिसाइड खरपतवार नाशक के उपयोग से सोयाबीन की फसलें खराब हुई हैं। इस पर श्री चौहान के निर्देशों पर कृषि विभाग ने की तत्काल कार्रवाई करते हुए बाजार से खरपतवार नाशक के नमूने लेकर जांच शुरू कर दी है। जांच में हर्बिसाइड के नमूने घटिया पाए गए। मध्यप्रदेश के 3 जिलों विदिशा, देवास और धार में डिफॉल्टर कंपनियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। जिन क्षेत्रों में खराब हर्बिसाइड की बिक्री हुई है, वहां डीलरों के लाइसेंस रद्द किए गए।
राज्य सरकारों को भी जब्त हर्बिसाइड के नतीजे आने तक लाइसेंस निलबिंत करने के निर्देश दिए हैं साथ ही कंपनियों के बचे हुए कीटनाशक भण्डार की बिक्री पर भी रोक लगाई गई है। केन्द्रीय कृषि मंत्री की ओर से फसलों को नुकसान से बचाने के लिए क्लोरिमयूरॉन एथिल खरपतवार नाशक का उपयोग नहीं करने की सलाह दी गई है।
आठ जिलों में शुरू हुई कीटनाशकों की जांच
केन्द्रीय कृषि मंत्री के निर्देश पर संचालक कृषि ने उन सभी जिलों में नकली कीटनाशकों की सप्ताई करने वाली कंपनी और उसके कीटनाशकों की बिक्री पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है। कंपनी ने करीब 8 जिलों में कीटनाशक सप्ताई किया है। इन सभी जिलों से नमूने लेकर जांच शुरू हो गई है। अभी तीन जिलों में एफआईआर हुई है। जांच रिपोर्ट आने के बाद शेष 8 जिलों में भी एफआईआर होगी।
अहमदाबाद में हैं मप्र के कृषि मंत्री कंषाना
राज्य स्तर पर नकली कीटनाशक सप्लाई करने वाली कंपनियों के विरुद्ध राज्य स्तर से कार्रवाई के संबंध में प्रतिक्रिया हेतु मप्र के कृषि मंत्री ऐदल सिंह कंषाना से उनके फोन पर संपर्क करना चाहा, लेकिन फोन बंद होने से संपर्क नहीं हो सका। उनके निज सहायक ने बताया कि मंत्री जी अहमदाबाद में है तथा व्यस्त हैं। उन्होंने मंत्री जी से बात करा पाने में असमर्थता व्यक्त की।
शिकायत के लिए टोलफ्री नंबर जारी
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह ने किसानों के नाम अपने संदेश के साथ किसान कॉल सेंटर से माध्यम से शिकायतें पंजीकृत कराने की व्यवस्था भी की है। शिकायतें रजिस्टर कराने के लिए श्री चौहान ने टोल फ्री नंबर 18001801551 जारी किया है।
‘नकली कीटनाशकों के संबंध में केन्द्र और राज्य दोनों स्तर से ही कार्रवाई की जा रही है। केन्द्रीय लैब से रिपोर्ट मिलने पर अब तक 5 जिलों में एचपीएम कंपनी के विरुद्ध स्थानीय कलेक्टर के माध्यम से एफआईआर हो चुकी है। उनके भण्डार सील किए गए हैं। कुछ अन्य जिलों की जांच रिपोर्ट आना शेष है। रिपोर्ट के आधार पर अन्य जिलों में भी कार्रवाई की जाएगी।’
अजय गुप्ता, संचालक,
किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग, मप्र
अन्य खबर
ट्रेंडिंग खबरें
राजधानी
रेखा यादव ने संभाला महिला आयोग अध्यक्ष का कार्यभार
04-05-26
राजनीति
भोपाल जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण वर्ग 15-17 मई को, पार्टी नेताओं ने देखा...
03-05-26
राजनीति
अर्थियां सजाकर मंत्री निवास को निकले, पुलिस ने रोका तो की धक्कामुक्की, जबलपुर की क्रूज...
03-05-26
राजधानी
पूर्व विधायक रेखा यादव अध्यक्ष, साधना सदस्य नियुक्त,6 साल बाद राज्य महिला आयोग में हुई...
03-05-26
राजधानी
किसी को खराब प्रदर्शन की सजा तो किसी को मिला उत्कृष्ट प्रदर्शन का इनाम, आधी...
03-05-26