Breaking News:

• रेखा यादव ने संभाला महिला आयोग अध्यक्ष का कार्यभार • ‘एक्टिव मोड’ में कार्य करें अधिकारी, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई, समय सीमा बैठक में कलेक्टर के निर्देश • पश्चिम बंगाल विजय पर भाजपा कार्यालय में मना उत्सव, ढोल-नगाड़ों के बीच झूमे कार्यकर्ता, प्रदेश अध्यक्ष ने मिठाई के साथ खिलाई झालमुड़ी • कौशल शर्मा ने ग्रहण किया महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान के अध्यक्ष का पदभार • मोदी की झोली में बंगाल की ममता, भगवा हो गया ‘झालमुई’ का रंग, प्रधानमंत्री बोले यह ऐतिहासिक और अभूतपूर्व दिन • रोटेशन नहीं ट्रांसफर हैं ये: चेकपोस्ट व्यवस्था के बाद ही जारी होगी परिवहन विभाग की चक्रानुक्रम (रोटेशन) सूची! अभी मैदानी अमले को मिलना शुरू हुई नई पदस्थापना
राजनीति

Image Alt Text

संकल्पों और सिद्धांतों के साथ पार्टी की विजय यात्रा में योगदान दें कार्यकर्ता: यति

राजनीति

भाजपा किसान, पिछड़ा वर्ग और युवा मोर्चा पदाधिकारियों की संयुक्त बैठक 

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के भोपाल जिला अध्यक्ष रविंद्र यति, जिला प्रभारी महेंद्र यादव ने बुधवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में किसान मोर्चा, पिछड़ा वर्ग मोर्चा एवं युवा मोर्चा के पदाधिकारियों की संयुक्त बैठक को संबोधित किया। 

जिलाध्यक्ष श्री यति ने संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा एक परिवार है और परिवार में बालक स्वयं की चिंता नहीं करता, उसकी चिंता अभिभावक करता है। उसी तरह मोर्चा कार्यकर्ता भी अपनी चिंता छोडक़र पार्टी की विचारधारा, संगठन और अपने काम की चिंता करना चाहिए। यदि आप पार्टी की चिंता करेंगे, तो आपकी चिंता पार्टी नेतृत्व करेगा। मोर्चा के कार्यकर्ता भाजपा संगठन की ऑक्सीजन हैं। कांग्रेस जैसी पार्टियां सामाजिक ताने-बाने को तोडऩा चाहती हैं, इसके लिए मोर्चा के सभी कार्यकर्ताओं को सजग रहना होगा और विरोधियों को अपने उद्देश्य में सफल नहीं होने देना है ताकि 2047 तक भारत को विश्व गुरू बनने में कोई अड़चन न आए। कार्यकर्ता संकल्पों और सिद्धांतों के साथ भाजपा की विजय यात्रा में योगदान जारी रखें। भोपाल जिला प्रभारी महेंद्र सिंह यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार देश का लगातार विकास करते हुए भारत को दुनिया का नंबर एक देश बनाने में जुटी है। युद्ध के मोर्चों में जिस प्रकार विजय प्राप्त करने के बाद सेना अपने पड़ाव की ओर आगे बढ़ती जाती है, लेकिन बीते युद्धों का स्मरण भी हमेशा करती रहती है, ताकि आगे के युद्ध भी वह आसानी से जीतती रही। इसी प्रकार मोर्चा के कार्यकर्ता भी वर्ष 2023 के विधानसभा और वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव के ऐतिहासिक विजय के स्मरण के साथ आगे बढ़ते रहें और आने वाले समय में होने वाले किसी भी चुनाव में भाजपा की इस विजय यात्रा को आगे बढ़ाने में अपना अमूल्य योगदान देते रहें। बैठक में जिला महामंत्री जगदीश यादव, मोर्चो के जिला प्रभारी मनोज राठौर, तीनों मोर्चों के अध्यक्ष सहित जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।