राजधानी

Image Alt Text

रोटरी क्लब ने किया शिशु मंदिर के विद्यार्थियों का सम्मान

राजधानी

भोपाल। भोपाल नगर के सरस्वती शिशु मंदिर हर्षवर्धन नगर विद्यालय में रोटरी क्लब ने विद्यालय स्तरीय प्रतियोगिता के विजेता छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया।
विद्यालय प्रधानाचार्य नम्रता तिवारी ने बताया कि विद्यालय में प्रति शनिवार बालसभा आयोजित होती है। इस आयोजन में जुलाई एवं अगस्त माह की विद्यालय स्तरीय प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण कार्यक्रम रखा गया। कार्यक्रम में रोटरी क्लब के अध्यक्ष सुनील जोशी एवं सहयोगी सदस्यों ने बच्चों को प्रशस्ति एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस दौरान विद्यालय में मातृ भारती परिषद् का गठन भी हुआ। गठन के बाद मातृ भारती परिषद् की बहनों का शपथ ग्रहण एवं दायित्व वितरण भी हुआ। कार्यक्रम में विद्यालय समिति के उपाध्यक्ष सुनील राय भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम बाल सभा प्रमुख प्रगति शिंदे एवं प्रियंका तिवारी के मार्गदर्शन में हुआ। शांति मंत्र एवं राष्ट्रगान के साथ बाल सभा का समापन हुआ।