Breaking News:
मध्यप्रदेश
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने देखी प्रधानमंत्री के आगमन की तैयारी
मध्यप्रदेश
भोपाल। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने मंगलवार को अशोकनगर जिले के ईसागढ़ स्थित श्री परमहंस अद्वैत मत श्री आनंदपुर धाम में 11 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आगमन की तैयारियों का निरीक्षण किया। उन्होंने धाम के दर्शन भी किए। इस अवसर पर उनके साथ श्री आनंदपुर धाम के ट्रस्टी सोनू महात्मा जी एवं सोमनाथ महात्मा जी से तैयारियों को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने आवश्यक चर्चा की।
श्री शर्मा ने कहा कि श्री आनंदपुर धाम का आयोजन धार्मिक एवं आध्यात्मिक है। हम सबका सौभाग्य है कि प्रधानमंत्री मध्यप्रदेश की धरती पर पुन: पधार रहे हैं। प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर लाखों संगत, क्षेत्र की जनता सहित प्रदेश के पार्टी कार्यकर्ता बहुत उत्साहित हैं।
प्रधानमंत्री श्री मोदी भारत के धर्म और आध्यात्म की परंपरा को पूरी दुनिया में स्थापित करने का कार्य कर रहे हैं। श्री आनंदपुर धाम की देश में लाखों संगत हैं जो भारत की सनातन संस्कृति व आध्यात्म के लिए समर्पित हैं। निष्काम सेवा भाव से भक्त के पथ को अग्रसर करना ही श्री आनंदपुर धाम का मूल कार्य है। इस अवसर पर प्रदेश शासन के मंत्री दिलीप अहिरवार, संभाग प्रभारी विजय दुबे, प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल, विधायक जगन्नाथ सिंह रघुवंशी, बृजेन्द्र सिंह यादव सहित अन्य जनप्रतिनिधि, नेता व कार्यकर्ता उनके साथ रहे।
अन्य खबर
ट्रेंडिंग खबरें
राजनीति
मोदी की झोली में बंगाल की ममता, भगवा हो गया ‘झालमुई’ का रंग, प्रधानमंत्री बोले...
04-05-26
राजधानी
कौशल शर्मा ने ग्रहण किया महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान के अध्यक्ष का पदभार
04-05-26
राजनीति
पश्चिम बंगाल विजय पर भाजपा कार्यालय में मना उत्सव, ढोल-नगाड़ों के बीच झूमे कार्यकर्ता, प्रदेश...
04-05-26
राजधानी
‘एक्टिव मोड’ में कार्य करें अधिकारी, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई, समय सीमा बैठक में...
04-05-26
राजधानी
रेखा यादव ने संभाला महिला आयोग अध्यक्ष का कार्यभार
04-05-26