Breaking News:
अपराध
कार चढ़ाकर जान से मारने का प्रयास
अपराध
- पुलिस ने मारपीट का दर्ज कराया मामला।
भोपाल। दानिश नगर चौराहा पर बीती मध्य रात्रि चार युवकों ने एक छात्र को घेरकर डंडे और लात घूसों से पीटा। उसके बाद उस पर कार चढ़ा दी। शनिवार की शाम को वारदात से जुड़ा सीसीटीवी फुटेज सामने आया है।
बागसेवनिया थाने के टीआई अमित सोनी ने बताया कि सुल्तानपुर निवासी सचिन मीणा 22 पुत्र स्वर्गीय किशनलाल मीणा एलएनसीटी कॉलेज से बीबीए की पढ़ाई कर चुका है। उसका भोपाल के दस नंबर स्टॉप पर किराए का कमरा है, जहां दोस्तों से मिलने अकसर भोपाल आता है। उसके दोस्त विक्रांत दुबे का अभिषेक और शेखर नाम के युवक से थार कार के लेन-देन को लेकर विवाद था। दोनों पक्ष कार पर अपना-अपना मालिकाना हक जता रहे हैं। इसकी जानकारी सचिन मीणा को मिली। वे विवाद सुलझाने कैफे पर पहुंचा था। शेखर को कार में बैठाने के बाद राजीनामा की बात करने के लिए कैफे से कुछ दूर तक ले आया। यहां शेखर, विक्रांत, सचिन व अन्य कार में बात कर रहे थे। तभी शेखर के साथियों ने वहां अलग-अलग कारों से पहुंचकर हमला कर दिया। इस दौरान भागने के प्रयास में आरोपियों ने युवक पर कार चढऩे से सचिन घायल हो गया। इलाज के लिए उसे प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया है, जहां उसकी हालत खतरे से बाहर है।
पुलिस ने घायल के बताए अनुसार एफआईआर दर्ज कर ली है। सीसीटीवी फूटेज में कार चढ़ती साफ नजर नहीं आ रही है। फिलहाल मारपीट की धाराओं में एफआईआर की है।
अन्य खबर
ट्रेंडिंग खबरें
व्यापार
4 हजार क्विंटल से अधिक चीनी का भंडार नहीं रख सकेंगे डीलर
01-09-26
मध्यप्रदेश
रात 8 बजे चढ़ता है पतीला, रात 12 बजे मासूमों का भोजन तैयार, ठेकेदार की...
01-09-26
मध्यप्रदेश
मासूमों के पोषण आहार में फर्जीवाड़े के खुलासे से परेशान डीपीओ बोलीं गड़बड़ी पर मैं...
01-09-26
राजधानी
अंशुमन यादव बने एडीजी इंटेलीजेंस, चंचल शेखर डायरेक्टर खेल विभाग, मप्र में बदलीं वरिष्ठ आईपीएस...
29-08-26
मध्यप्रदेश
ठेकेदार गटक रहे मासूमों का पोषण आहार, ग्वालियर में मासूमों को गर्म भोजन और महिला...
29-08-26