राजधानी

Image Alt Text

करोंद में हुई मटकी फोड़ प्रतियोगिता

राजधानी


- फिल्म स्टार सुनील शेट्टी हुए शामिल।
भोपाल। राजधानी के करोंद में शनिवार की देर शाम ऐतिहासिक मटकी फोड़ प्रतियोगिता आयोजित हुई। इसमें फिल्म स्टार सुनील शेट्टी शामिल हुए। कार्यक्रम के मंच पर इंडियन आइडल फेम सबाई भट्ट का जिला भाजपा पूर्व अध्यक्ष व श्री कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव समिति के अध्यक्ष सुमित पचौरी ने सम्मान किया।
फिल्म अभिनेताओं को की उपस्थिति में आयोजित इस आयोजन को देखने भोपाल के आसपास जिलों विदिशा, राजगढ, सिहोर,
रायसेन, सिरोंज, बैरसिया सहित अन्य ग्रामीण क्षेत्रों से लोग बड़ी संख्या में पहुंचे। मौके पर प्रशासन व यातायात पुलिस मुस्तैद रही। यह आयोजन का सफलतम 19 वां वर्ष है।