Breaking News:
राजनीति
मुख्यमंत्री ने बताया शर्मनाक, भाजपा ने जताया विरोध
राजनीति
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बोले सबसे ज्यादा शराब पीती हैं मप्र की महिलाएं
भोपाल। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने मंगलवार को एक बयान में कहा कि पूरे देश में महिलाएं सबसे ज्यादा शराब, अगर कहीं पीती हैं तो मप्र की पीती हैं। मप्र को यह तमगा मिला है। यह समृद्ध मप्र का सपना देखने वाली भाजपा ने प्रदेश के हालात कर दिए हैं। देश में शराब का सबसे ज्यादा खपत कहीं हैं तो मप्र में है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पटवारी के इस दावे को भ्रमक और फर्जी बताकर बयान को शर्मनाक बताया। वहीं भाजपा महिला मोर्चा ने पटवारी का पुतला फूंककर विरोध प्रदर्शन किया।
कांग्रेस अध्यक्ष पटवारी ने सोमवार को भोपाल में अपने आवास पर पत्रकारवार्ता को संबोधित किया। राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वे और सरकारी रिपोर्ट का हवाला देते हुए उन्होंने यह दावा किया। पटवारी के बयान पर भाजपा हमलावर है।
पटवारी का बयान आधी आवादी का अपमान: मुख्यमंत्री
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के बयान की निंदा और बहनों का अपमान बताते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा, मप्र सरकार लाड़ली बहनों के लिए लगातार काम कर रही है। 50 प्रतिशत जनसंख्या के लिए पूर्ववर्ती सरकार द्वारा कई योजनाएं भी चलाई गई थी। प्रधानमंत्री तो 33 प्रतिशत अलग से आरक्षण देकर लोकसभा विधानसभा में भी जोड़ रहे हैं। कांग्रेस सरकार ने न कभी आरक्षण दिया। न कभी बहनों को तवज्जो दी। न कभी लाड़ली लक्ष्मी से लेकर लाड़ली बहना जैसी कोई योजना चलाई। उल्टे कांग्रेस के द्वारा बहनों को शराबी कहना ये सारी बहनों आधी आबादी का अपमान है।
महिला अपमान कांग्रेस नेताओं की संस्कृति:खंडेलवाल
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने जीतू पटवारी के बयान की निंदा करते हुए कहा, हमारी सरकार जिन बहनों का सम्मान करती है, उनके बारे में अपमानजनक शब्दों का उपयोग करना शायद ये कांग्रेस की संस्कृति है। उनके राष्ट्रीय नेता उन्हें कैसी शिक्षा देते हैं, यह वही जानें, राहुल गांधी ने जीतू पटवारी को क्या बताया, यह वह जाने। इस तरह के बयान से पूरी मातृशक्ति का अपमान करते हैं। देश में महिलाएं जितना त्याग करती हैं। उनके व्यक्तित्व का जितना सम्मान करें कम है। इस तरह के आपत्तिजनक टिप्पणी शायद कांग्रेस और पटवारी जैसे नेताओं की संस्कृति है। प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह ने कहा, हरतालिका तीज पर जहां देशभर में करोड़ों महिलाएं निर्जला व्रत रहती हैं, वहीं कांग्रेस पार्टी की महिलाओं के प्रति ऐसी सोच अत्यधिक निंदनीय एवं घृणित हे।
इन्होंने ने भी की बयान की निंदा
मंत्री संपत्तिया उइके, निर्मला भूरिया, कृष्णा गौर, कैलाश विजयवर्गीय, विश्वास सारंग, महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष, सांसद माया नारौलिया, सांसद कविता पाटीदार, पूर्व मंत्री अर्चना चिटनिस, विधायक रीति पाठक सहित अन्य मंत्रियों, विधायकों, पार्टी नेताओं ने पटवारी के बयान की निंदा की और इसे महिला विरोधी बताया।
भोपाल, इंदौर, उज्जैन में फूंके पुतले
पटवारी के बयान से आक्रोशित महिला मोर्चा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने राजधानी भोपाल, इंदौर और उज्जैन में राहुल गांधी और जीतू पटवारी के पुतले फूंककर प्रदर्शन किया। राहुल और जीतू मुर्दाबाद के नारे भी लगाए।
अन्य खबर
ट्रेंडिंग खबरें
मध्यप्रदेश
रोटेशन नहीं ट्रांसफर हैं ये: चेकपोस्ट व्यवस्था के बाद ही जारी होगी परिवहन विभाग की...
05-05-26
राजनीति
मोदी की झोली में बंगाल की ममता, भगवा हो गया ‘झालमुई’ का रंग, प्रधानमंत्री बोले...
04-05-26
राजधानी
कौशल शर्मा ने ग्रहण किया महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान के अध्यक्ष का पदभार
04-05-26
राजनीति
पश्चिम बंगाल विजय पर भाजपा कार्यालय में मना उत्सव, ढोल-नगाड़ों के बीच झूमे कार्यकर्ता, प्रदेश...
04-05-26
राजधानी
‘एक्टिव मोड’ में कार्य करें अधिकारी, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई, समय सीमा बैठक में...
04-05-26