मध्यप्रदेश

Image Alt Text

13 परिवहन आरक्षकों का प्रशिक्षण एक सितम्बर से

मध्यप्रदेश

‘स्वदेश’ की खबर का असर, परिवहन आरक्षकों लेना होगा विभागीय प्रशिक्षण

भोपाल। विगत 8-10 सालों से बिना विभागीय प्रशिक्षण के नौकरी कर रहे परिवहन विभाग के 13 आरक्षकों को एक सितम्बर से तीन महीने का प्रशिक्षण लेना होगा। परिवहन आयुक्त ने इन आरक्षकों को प्रशिक्षण में शामिल होने के आदेश जारी कर किए हैं।

 बिना विभागीय प्रशिक्षण के नौकरी कर रहे इन परिवहन कर्मियों को लेकर ‘स्वदेश’ ने समाचार प्रमुखता से प्रकाशित किया था। परिवहन आयुक्त विवेक शर्मा ने इस पर संज्ञान लेकर जल्द ही इन आरक्षकों के प्रशिक्षण की बात कही थी। इसी क्रम में उन्होंने आरक्षकों के प्रशिक्षण हेतु पुलिस मुख्यालय की प्रशिक्षण शाखा को पत्र लिखा था। विगत 22 जुलाई को अधीक्षक पुलिस प्रशिक्षण शाला, तिघरा, ग्वालियर ने परिवहन आरक्षकों को तीन माह के बुनियानी प्रशिक्षण हेतु स्वीकृति प्रदान कर दी। परिवहन आयुक्त श्री शर्मा ने सभी 13 आरक्षकों को आदेशित किया कि वे 29 अगस्त को प्रात: 11 बजे प्रवर्तन शाखा, कार्यालय परिवहन आयुक्त, ग्वालियर में आवश्यक रूप से दर्शाई गई सामग्री के साथ उपस्थित होकर, अपनी उपस्थिति क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी, ग्वालियर को प्रस्तुत करें। 

सात आरक्षकों को छोडऩे पड़ेंगे चेकपॉइंट 

प्रशिक्षण अप्राप्त सात आरक्षकों की ड्यूटी परिहवन चेकपॉइंटों पर है। इन्हें भी प्रशिक्षण के लिए बुलाया गया है। ऐसी स्थिति में सात आरक्षकों के चेकपॉइंट और दो के सुरक्षा दस्ते छोडऩे पड़ेंगे। 

इस सामान के साथ पहुंचेंगे आरक्षक

दो जोड़ी गणवेश (ड्रेस), बेरी केप, टीपी ड्रेस, पी.टी.शूज, मौसम अनुसार कपड़े एवं बेडिंग आदि जरूरी सामान। प्रशिक्षण के दौरान मैस कटिंग एवं आउटडोर/इंडोर हेतु आवश्यक परिधान तथा सामग्री का भुगतान प्रशिक्षणार्थियों को स्वयं करना होगा। 

ये परिवहन आरक्षक लेंगे प्रशिक्षण

- अभिमा सिंह पदम, परिवहन सुरक्षा दस्ता, जबलपुर

- मिथलेश पारया, आरटीओ, चैकपोइंट सागर-1

- रितु मेहरा, मुख्यालय, ग्वालियर

- सारंगधर महाले, परिवहन सुरक्षा दस्ता, जबलपुर

- धर्मेन्द्र विश्वकर्मा, आरटीओ चेकपॉइंट, छतरपुर-1

- पूजा सिंह परिहार, आरटीओ चेकपॉइंट छतरपुर-1

- नवजीत बाथम, क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय,भोपाल

- क्षिप्रा धु्रवे, क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय, जबलपुर

- नताशा कैम, आरटीओ चेकपॉइंट, आगर-मालवा-1

- नितिन चतुर्वेदी, आरटीओ चेकपॉइंट, रतलाम-2

- भारती बाथम, आरटीओ चैकपॉइंट, मुरैना-1

- कपिल कर्दम, आरटीओ चैकपॉइंट, रतलाम-2

- अजय सिंह मिहोलिया, मुख्यालय, ग्वालियर