Breaking News:

• देर रात मप्र के आईपीएस की बड़ी तबादला सूची जारी, स्पेशल डीजी से लेकर सीएसपी स्तर के 62 अधिकारी स्थानांतरित देखें सूची • 18 साल के राजनीतिक वनवास के बाद यदुवंशी की जै जै .... • किसी को खराब प्रदर्शन की सजा तो किसी को मिला उत्कृष्ट प्रदर्शन का इनाम, आधी रात के बाद जारी की 62 आईपीएस अधिकारियों की स्थानांतरण सूची • पूर्व विधायक रेखा यादव अध्यक्ष, साधना सदस्य नियुक्त,6 साल बाद राज्य महिला आयोग में हुई नियुक्तियां • अर्थियां सजाकर मंत्री निवास को निकले, पुलिस ने रोका तो की धक्कामुक्की, जबलपुर की क्रूज दुर्घटना को लेकर युवा कांग्रेस का भोपाल में प्रदर्शन • भोपाल जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण वर्ग 15-17 मई को, पार्टी नेताओं ने देखा प्रशिक्षण स्थल, कामकाजी बैठक में की समीक्षा
मध्यप्रदेश

Image Alt Text

चार दिन बाद भोपाल में गिरा झमाझम पानी

मध्यप्रदेश

देखे वीडियोhttps://youtube.com/shorts/bfJ3Qs4M350?si=-CTxfH3Bku4fC9LN

-मानसून-चक्रवात का असर दो दिन तक प्रदेश में भारी बारिश के आसार
भोपाल। राजधानी में चार दिन बाद झमाझम पानी गिरा। दोपहर करीब एक घंटे हुई बारिश के बाद न केवल सडक़े तरबतर हो गई बल्कि, शाम तक कुछ इलाकों में धुंध छाई। वहीं दूसरी ओर मौसम में भी ठंडक महसूस की गई। मौसम विभाग के मुताबिक मध्यप्रदेश के ऊपर से गुजर रहे चक्रवातीय परिसंचरण के कारण आगामी दो दिनों के दौरान प्रदेश भर में बारिश के आसार बने हुए हैं।
      मौसम विज्ञान केंद्र की वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ईसुरेंद्रन ने बताया कि एक कम दबाव का क्षेत्र छत्तीसगढ़ और आसपास के मध्य भागों पर स्थित है।
वहीं मानसून की द्रोणिका मप्र के शिवपुरी दमोह के आसपास के मध्यम भागों से होकर बंगाल की खाड़ी के मध्य तक जा रही है। इसके साथ ही पश्चिमी विक्षोभ के साथ दो चक्रवातीय परिसंचरण भी बने हुए हैं। इसके चलते भोपाल के साथ ही प्रदेश भर में बारिश की संभावना है। इसके मद्देनजर एलो अलर्ट भी जारी किया गया है।
झमाझम में बदली बूंदाबांदी

राजधानी में सुबह से ही बादल छाये हुए थे। दोपहर होते ही उमड़े घने बादल बूंदाबांदी करने लगे, लेकिन जैसे ही दिन के तीन बजे तेज हवाओं के साथ तेज पानी गिरने लगा। लगभग एक घंटे चली इस बारिश से लोगों को गर्मी से  हालांकि राहत मिली। बाजवूद इसके इस अवधि में जहां सडक़ों में पानी भर गया। वहीं कई चौक-चौराहों में जाम की स्थिति भी देखी गई।
अगले 24 घंटों में यहां गिरेगा पानी
नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, उज्जैन, छिंदवाड़ा, सिवनी और पांढुर्ना जिलों में पृथक स्थानों पर तू$फान और बिजली गिरने की संभावना है। वहीं भोपाल, विदिशा, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, रतलाम, देवास, शाजापुर, आगर, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुर, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, मंडला, बालाघाट, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी और मैहर जिले के अलग-अलग स्थानों पर आंधी और बिजली गिरने का अनुमान जताते हुए एलो अलर्ट जारी किया गया है।