Breaking News:
राजनीति
कार्यकर्ता और कार्यक्रम केन्द्रित रहा राष्ट्रीय संगठन महामंत्री का प्रवास
राजनीति
सोमवार को पार्टी कार्यालय पहुंचे बी.एल.संतोष, प्रमुख नेताओं से भेंट, देखीं सेवा सप्ताह की तैयारियां
भोपाल। दो दिवसीय प्रवास पर भोपाल पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बी.एल.संतोष ने सोमवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय पहुंचकर करीब दो घंटे तक प्रमुख नेताओं के साथ बैठक और भेंट और वार्ता की। रविवार को पार्टी और संगठन पदाधिकारियों के साथ उन्होंने कार्यकर्ता केन्द्रित नियुक्तियों, विगत दिनों में सामने आए चर्चित घटनाक्रमों और आगामी योजनाओं पर चर्चा की। वहीं सोमवार को प्रदेश कार्यालय में उन्होंने आगामी कार्यक्रमों खासकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन से गांधी जयंती के बीच प्रस्तावित सेवा सप्ताह की तैयारियों को समझा। कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, प्रदेश प्रभारी महेन्द्र सिंह और प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा की उपस्थिति में प्रदेश टोली सहित अन्य कुछ नेता भी श्री संतोष से भेंट की।
आगामी कार्यक्रमों के संबंध में दिए निर्देश
राष्ट्रीय संगठन महामंत्री श्री संतोष ने प्रदेश टोली के सदस्यों की बैठक लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन से 2 अक्टूबर गांधी जयंती तक मनाए जाने वाले सेवा पखवाड़ा सहित अन्य आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए।
प्रदेश कार्यकारिणी और निगम मंडलों पर भी मंथन
राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बी.एल. संतोष के रविवार को भोपाल पहुंचते ही जिला कार्यकारणियों की सूची जारी होना शुरू हो गई हैं। जानकारी के अनुसार रविवार शाम प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल, प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह और संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा से प्रदेश कार्यकारिणी जल्द तैयार करने एवं निगम मंडलों में कार्यकर्ताओं की नियुक्ति के संबंध में भी चर्चा हुई। हालांकि सूत्रों का कहना है कि प्रदेश कार्यकारिणी राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्वाचन के बाद ही आएगी। जबकि निगम मंडलों में नियुक्तियां सितम्बर महीने के अंत तक अथवा अक्टूबर तक खिंच सकती हैं।
भाजपा कार्यालय में मिले वीडी, नरोत्तम, रीति
पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बी.एल.संतोष सुबह 11 बजे प्रदेश भाजपा कार्यालय पहुंच गए थे। इस दौरान उनसे मिलने पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा, सांसद वीडी शर्मा और विधायक रीति पाठक पहुंचे। रीति पाठक ने मीडिया से चर्चा में सिर्फ इतना ही कहा कि वे वरिष्ठ नेताओं से आशीर्वाद लेने आई थीं। उनसे आवश्यक निर्देश भी मिले हैं।
पार्टी कार्यालय में उमड़ी दावेदारों की भीड़
राष्ट्रीय संगठन महामंत्री, प्रदेश प्रभारी और प्रदेश अध्यक्ष की पार्टी के प्रदेश कार्यालय में सोमवार को उपस्थिति की खबर लगते ही प्रदेशभर से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता पार्टी कार्यालय पहुंच गए। चार जिलों की कार्यकारिणी घोषित होने के बाद और निगम मंडलों में नियुक्तियों के सुगबुगाहट के बीच कई कार्यकर्ता अपने बायोडाटा और आवेदन लेकर भी पहुंचे थे। कुछ कार्यकर्ता प्रदेश अध्यक्ष से मिल सके, जो वंचित रह गए, उन्होंने मिलने की आस में भोपाल में ही डेरा डाल रखा है।
अन्य खबर
ट्रेंडिंग खबरें
व्यापार
4 हजार क्विंटल से अधिक चीनी का भंडार नहीं रख सकेंगे डीलर
01-09-26
मध्यप्रदेश
रात 8 बजे चढ़ता है पतीला, रात 12 बजे मासूमों का भोजन तैयार, ठेकेदार की...
01-09-26
मध्यप्रदेश
मासूमों के पोषण आहार में फर्जीवाड़े के खुलासे से परेशान डीपीओ बोलीं गड़बड़ी पर मैं...
01-09-26
राजधानी
अंशुमन यादव बने एडीजी इंटेलीजेंस, चंचल शेखर डायरेक्टर खेल विभाग, मप्र में बदलीं वरिष्ठ आईपीएस...
29-08-26
मध्यप्रदेश
ठेकेदार गटक रहे मासूमों का पोषण आहार, ग्वालियर में मासूमों को गर्म भोजन और महिला...
29-08-26